गया जिला दक्ष विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2022-23*

 

*गया जिला दक्ष विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2022-23*

 

रिपोर्टः डीकेपंडित. गयाबिहार

 

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, एवं जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में गया जिला (अन्तर प्रखण्ड) दक्ष विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन दिनांक-13 से 15 मार्च, 2023 तक गया कॉलेज खेल परिसर, स्टेडियम, खेल भवन, गया एवं $2 हरिदास सेमीनरी स्कूल, गया में किया जाना है दक्ष गया जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता में जिला के सभी प्रखण्ड भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन आयु वर्गो में किया जाना हैं। यथा 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष (बालक एवं बालिका)

*अनिवार्य खेल विधायंे (07)*

1. एथलेटिक्स

2. फुटबॉल

3. वालीबॉल

4. कबड्डी

5. खो-खो

6. बैडमिंटन

7. कुश्ती

*शेष 20 खेल (मैदान/उपकरण) एवं खिलाड़ी मौजुद रहने पर*

1. रग्बी

2. जुडो

3. टेबुलटेनिस

4. हॉकी

5. क्रिकेट

6. कराटे

7. तैराकी

8. हैण्डबॉल

9. भारोत्तोलन

10. तलवारबाजी

11. शतरंज

12. बास्केटबॉल

13. ताईक्वाण्डो

14. तीरंदाजी

15. बॉलबैडमिंटन

16. शूटिंग

17. वुशू

18. लॉनटेनिस

19. बॉक्सिंग

20. योगा

प्रखण्ड स्तरीय दक्ष विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिन प्रखण्डों में अभी तक नही हुआ हैं, *दिनांक-03 मार्च, 2023 तक आयोजित कराकर प्रखण्ड स्तरीय टीम/खिलाडियों की सूची (खेल विद्यावार), योग्यता प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड, पूर्व वर्ष का अंक प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि संलग्न कर कार्यालय जिला खेल पदाधिकारी, गया (खेल भवन, गया कॉलेज खेल परिसर, गया) में दिनांक-04 मार्च, 2023 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।*