बेस्ट डी०ई०ओ० अवार्ड के रूप में राज्य के पांच ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी का चयन

बेस्ट डी०ई०ओ० अवार्ड के रूप में राज्य के पांच ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी का चयन 
गया, 22 जनवरी, 2021,
रिपोर्टः
डीके पंडित
बिहार के जिला गया में  गया जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह को *"बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज अवार्ड-2020* के लिए *"बेस्ट डी०ई०ओ०"* (ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी) का पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
             यह अवार्ड 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2021 को अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन, पटना में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
               बेस्ट डी०ई०ओ० अवार्ड के रूप में राज्य के पांच ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी का चयन किया गया है, जिसमें ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी, गया का नाम शामिल है।
             राज्य स्तरीय समारोह में बेस्ट डी०ई०ओ०, बेस्ट ई०आर०ओ०/ए०ई०आर०ओ०/बी०एल०ओ० तथा स्पेशल अवार्ड दिए जाएंगे।