भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में संपन्न

भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में संपन्न 
   रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
 भाजपा गया जिला की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में संपन्न हुआ।
    उक्त बैठक की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कैलाशपति मिश्र के चित्रों पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय गीत से हुआ।
    बैठक में मुख्य अतिथि के रूप भाजपा के पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि  भाजपा ही देश और राज्य का विकास कर सकती है और केंद्र की सरकार उतरोतर विकास कर भी रही है। बाकी दलों का काम केवल आपस में उलक्षा कर सकता प्राप्ति करना रहा है। आज तमिलनाडु में बिहारी पीटे जा रहे हैं । तमिलनाडु में सरकार द्रमुक पार्टी की है और द्रमुक पार्टी महागठबंधन का हिस्सा है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से गलबहियां कर रहे हैं और इधर बिहारियों को पीटवाने का काम कर रहे हैं।किस मुंह से तेजस्वी यादव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहारियों से वोट मांगेंगे।
   भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती के लिए लगातार बुथ स्तरीय समीक्षा की जा रही है।बचे हुए बुथो पर पन्ना प्रमुख का सत्यापन कार्य 20 मार्च तक अवश्य कर लें।14 मार्च से 20मार्च तक अल्पकालिक विस्तारक के रूप में कार्य कर बुथ स्तरीय कमिटी और पन्ना प्रमुख का कार्य संपन्न करना है।
     आज पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी, गृह मंत्री अमित शाह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित संबंधित राज्यों के कार्यकर्ता को बधाई दिया है।
   उक्त अवसर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह उर्फ चुनु वाबू, शंभू केसरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, प्रेम प्रकाश राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, अजय कुमार, कंचन सिन्हा, नरेन्द्र सिंह दांगी, जिला महामंत्री प्रशांत कुमार, राजेश कुमार सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।