अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 ,समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का शुभारंभ

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 ,समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का शुभारंभ नगर आयुक्त गया,श्रीमती अभिलाषा शर्मा,श्री विनोद दुहन,उप विकास आयुक्त गया,जिलाधिकारी की धर्मपत्नी डॉ0 शिल्पी,जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, डॉ0 मधुबाला के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।आरम्भ में अतिथियों का स्वागत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी icds के द्वारा करते हुए महिलाओं के उत्थान हेतु किये गए कार्यो की चर्चा की गई।इस क्रम में उप आयुक्त गया के द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की आबादी 50% है और समाज के विकास के लिए इन आधी आबादी का विकास अनिवार्य है।साथ ही उन महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जो घरेलू हिंसा,दहेज,बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठाई।साथ ही जिले के उन पदाधिकारियों  को शुभकामना संदेश देकर प्रेरित किया गया कि महिलाओं के विकास के लिए विभागीय कार्यो में अपना और बेहतर योगदान दे।उन पदाधिकारियों में नगर आयुक्त गया,उपविकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, श्रीमती अमृता ओशो,वरीय उपसमाहर्ता,जिला संपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका व स्वास्थ्य, जिला परियोजना प्रबंधक,केंद्र प्रशासक आरती एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रहे जिन्हें जिला पदाधिकारी की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किया गया।कार्यक्रम में महिला विषय पर विशेष वक्ता के रूप में डॉ0 मधुबाला ने  कई बातें अपनी सम्बोधन  में बताईं, उन्हें भी जिला प्रशासन द्वारा इस अवसर पर सुभकामना संदेश प्रदान किया गया।