आर्मी के फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला गिरने से ऐसी घटना घटित


आर्मी के फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला गिरने से ऐसी घटना घटित
      गया, 08 मार्च 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
आज सुबह 8:00 बजे बाराचट्टी के बुमेर पंचायत के गुलरवेद गांव में 3 लोगों की मृत्यु एवं 2 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। घटना काफी दुखद है।
       घटना की सूचना प्राप्त होते ही स्थल पर टीम भेजा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आर्मी के फायरिंग अभ्यास के दौरान गोला गिरने से ऐसी घटना घटित हुई है।
         घटना के वास्तविक जांच हेतु ज़िला पदाधिकारी ने फॉरेंसिक टीम सहित पांच उच्च स्तरीय टीम का गठन किया गया है तथा तत्काल सभी प्रकार के फायरिंग अभ्यास को रोकने हेतु रांची अवस्थित रेंज आवंटन पदाधिकारी को अनुरोध किया गया।
         तत्काल प्रभावित परिवार को परिवारिक लाभ योजना एवं कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत लाभ दिया गया है और हर संभव सरकारी योजना से लाभ आच्छादित करने हेतु निर्देश दिया है।
          इलाजरत घायल लोगों के बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल के अधीक्षक को निर्देश दिया गया।
          जिला पदाधिकारी ने स्वयं मगध मेडिकल अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत दोनों मरीजो से मिला एवं पूरी घटना की जानकारी लिया तथा उपस्थित मेडिकल स्टाफ को निर्देश दिया कि अपने निगरानी में इनका बेहतर उपचार करें। इसके पश्चात पोस्टमार्टम परिसर के समीप पहुंचकर मृत व्यक्ति के परिजनों से मुलाकात किया तथा पूरी विस्तार से घटना की जानकारी लिया। जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त कराया कि प्रशासन की ओर से जनहित के लिए सभी आवश्यक कार्य करने हेतु गंभीर है। मृत व्यक्ति के परिजन को हर संभव सहायता भी दिया जाएगा।
          मृतक के परिजन ने बताया कि फायरिंग रेंज के बाहर में आकर गोला गिरा है, जिसके कारण उनके परिजन में 3 की मृत्यु एवं दो घायल हुए हैं।