गठित सभी कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

ुगठित सभी कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक 
                गया, 13 मार्च, 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित गया बिहार 
बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन 2023 के सफल आयोजन हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में गठित सभी कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।
           
                बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आज 13 मार्च तक नामनिर्देशन की अंतिम अंतिम तिथि है। इसके उपरांत 14 तारीख को स्क्रूटनी तथा 16 को नाम वापसी की अंतिम तिथि है। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2023 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है, जिसका निर्धारित समय पूर्वाहन 8:00 बजे से अपराहन 4:00 बजे तक है। मतों की गणना गया कॉलेज, गया में 5 अप्रैल 2023 को किया जाएगा।
                
                जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ससमय मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान एवं मतगणना के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध रखेंगे। 
                
                उन्होंने सभी कोषांग के पदाधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन ससमय करने का निर्देश दिया।