बिहार का 111वां स्थापना दिवस समारोह आज उत्सवी माहौल में मनाया गया।

बिहार का 111वां स्थापना दिवस समारोह आज उत्सवी माहौल में मनाया गया।
       
 गया, 22 मार्च 2023,
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार।
 *बिहार का 111वां स्थापना दिवस समारोह आज उत्सवी माहौल में मनाया गया। बिहार दिवस समारोह के अवसर पर सर्वप्रथम पूर्वाहन 7:00 बजे टावर चौक से गांधी मैदान स्टेडियम तक मैराथन फ़ॉर बिहार का आयोजन अपर समाहर्ता, गया श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में किया गया।*
        
          अपर समाहर्ता द्वारा मैराथन फ़ॉर बिहार कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर टावर चौक से रवाना किया गया, जो गांधी मैदान के स्टेडियम में जाकर समाप्त हुआ।  इस कार्यक्रम में जीविका दीदी, स्काउट एंड गाइड, विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं की अच्छी भागीदारी देखी गयी। उनके द्वारा सभी छात्र छात्राओं, स्काउट एंड गाइड के बच्चे, जीविका के दीदियों सहित अन्य लोगों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं दी। 
          
          गांधी मैदान में अपर समाहर्ता ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखते हुए संकल्प ले कि सभी प्रकार से गया जिला को पूरे बिहार में अव्वल रखे। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में संरचनाओं का विकास हो रहा है। साथ ही विभिन्न वार्डों में योजनाएं का निरंतर विकास किया जा रहा है। 
          
          उन्होंने कहा कि बिहार अपने ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं मोक्ष प्रदाता के रूप में जाना जाता है। इस राज्य ने सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय स्थापित कर मानवता को प्रकाशित किया है। बिहार को वीर शहीदों, बुद्धिजीवियों, किसानों, युवाओं ने अपने प्रेम और सद्भाव से सींचा है। *यह ऐसी धरती है जो दिखाता है कि एक अकेला इंसान पहाड़ को काटकर सुगम रास्ता बना सकता है।*
              
              कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता, जिला लोक शिकायत सुबोध कुमार,  अपर पुलिस अधीक्षक भरत सोनी, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर इंद्रवीर कुमार, वरीय उप समाहर्त्तागण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, समाज सेवी, स्काउट एंड गाइड के वरीय स्काउटर शंभू कुमार शामिल थे।