निरंजना (फल्गु) रिवर रिचार्ज मिशन के तत्वाधान में दो दिवसीय निरंजना पर्व का दीपप्रज्वलन कर उद्घाटन।


निरंजना (फल्गु) रिवर रिचार्ज मिशन के तत्वाधान में दो दिवसीय निरंजना पर्व का दीपप्रज्वलन कर उद्घाटन।
रिपोर्टः डीकेपंडित पंडित गयाबिहार 
निरंजना (फल्गु) पर्व 22 और 23 मार्च 2023 को महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया के प्रांगण स्थित हॉल में भव्य कार्यक्रम के साथ सुभारम्भ किया गया। जिसकी अध्यक्षता इस मिशन के संयोजक संजय सज्जन के द्वारा की गई एवं संचालन प्रोफेसर कैलाश प्रसाद एवं इरफान अहमद फातमी जी के द्वारा की गई । इसमें आज के मुख्य अतिथि सुधा वर्गीज (पद्मश्री) एवं पवन सिंह चौहान (पद्मश्री) सुरेश पासवान पूर्व मंत्री बिहार सरकार अमित श्रीवास्तव आई० आई० एम० एवं जन आंदोलन से जुड़े राठौर यशोवर्धन सिंह, विवेक त्यागी, विमल कुमार सिंह, संजीव नारायण, राजेंद्र रवि, रविंद्र रवि, आदि गणमान्य लोग शामिल हुए। सभा का प्रारंभ निर्मल निरंजना के महासचिव सुरेश सिंह के द्वारा निरंजना नदी का महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। तत्पश्चात निरंजना (फल्गु) पर्व के आयोजक की अध्यक्षा श्रीमती शारदा सिन्हा एवं इस आयोजन के सचिव राकेश कुमार उर्फ पप्पू (अध्यक्ष) बिहार गाइड एसोसिएशन के द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया गया। बोधगया ग्लोबल एनजीओ की ओर दीपक कुमार एवं विक्रम सिंह शामिल हुए बोधगया के कई गणमान्य व्यक्ति भी बैठक में उपस्थित रहे। आई० आई० एम० के बच्चों को द्वारा निरंजना नदी के महत्व पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों में जल के प्रति जागरूकता लाने हेतु  बहुत ही मार्मिक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि के द्वारा (जल के महत्व महत्व पर नदियों का योगदान) पर विशेष जानकारी दी गई। इसी के साथ सभी लोग शाम को निरंजना नदी के तट पर जाकर उनका दर्शन किए। इसके उपरांत महाबोधि सोसायटी  के हॉल में एक कल्चर प्रोग्राम का आयोजन हुआ। इसके साथ आज के कार्यक्रम की समाप्ति की गई।