सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक


सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक
        गया, 22 मार्च 2023, 
डिकेपंडित गयाबिहार
जिला पदाधिकारी ने कृषि विभाग के सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए कहा कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण गया जिले में ओलावृष्टि से कुछ प्रखंडों के पंचायत/ गांव प्रभावित हुआ है। उसे लेकर बिहार सरकार काफी गंभीर है। ज़िला पदाधिकारी ने प्रभावित फसल को अच्छे ढंग से सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। सर्वेक्षण बिल्कुल प्रॉपर होना चाहिए। सभी पंचायतों में कृषि समन्वयक तथा सलाहकारों द्वारा भ्रमण कर, प्रभावित है तो उसका फोटोग्राफ के साथ कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध करावे। साथ ही साथ भ्रमण करते हुए का भी फोटोग्राफ उपलब्ध करावे। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण इस प्रकार करें कि बाद में किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना होवे।
         कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी फील्ड में जाकर अच्छे ढंग से सर्वेक्षण का कार्य करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि भौतिक रूप से फील्ड में जाकर आम जनों, किसानों,  स्थानीय मुखिया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर फसल क्षति की जानकारी प्राप्त करें। सर्वेक्षण करने में खानापूर्ति करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित एरिया की पूरी आकलन करते हुए सूची 24 घंटे के अंदर उपलब्ध करावे।
        उन्होंने अंत में यही कहा कि सर्वेक्षण मे जो क्षेत्र/ पंचायत या जो गांव प्रभावित है, सर्वेक्षण के दौरान जो प्रभावित है वह आ जानी चाहिए, बाद में कोई शिकायत नहीं आना चाहिए। इसलिए सभी जगह अच्छी तरह से सर्वेक्षण करावे।
        ज़िला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि  बाराचट्टी प्रखंड के पतलुका, दिवनिया, झांझ पंचायत में।
         डोभी के नदरपुर, कुरमावा एवं खराटी पंचायत में।
         टनकुप्पा में टनकुप्पा पंचायत शामिल है।
         
         कृषि पदाधिकारी ने बताया कि ओलावृष्टि के कारण तेलहन एवं सब्जी के फसल प्रभावित हुआ है।