बिहार द्वारा पोषण पखवाड़ा (20 मार्च से 03 अप्रैल, 2023) के तहत पोषण आधारित जन जागरूकता हेतु जिला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जन के बीच प्रचार प्रसार


बिहार द्वारा पोषण पखवाड़ा (20 मार्च से 03 अप्रैल, 2023) के तहत पोषण आधारित जन जागरूकता हेतु जिला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जन के बीच प्रचार प्रसार 
        गया, 24 मार्च 2023, 
रिपोर्टःडीके पंडित गयाबिहार 
*सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार द्वारा पोषण पखवाड़ा (20 मार्च से 03 अप्रैल, 2023) के तहत पोषण आधारित जन जागरूकता हेतु जिला में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जन के बीच प्रचार प्रसार किया जाना है। 
        
        इसी परिप्रेक्ष्य में आज *जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय, गया द्वारा समाहरणालय परिसर से अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गया श्री सुबोध कुमार द्वारा नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रवाना किया गया।*
        
        इस अवसर पर डीपीओ आईसीडीएस भारती प्रियम्बदा, जिला जन संपर्क पदाधिकारी दीपक चंद्र देव, उच्चवर्गीय लिपिक आरती कुमारी, इरशाद बदर, विकुल कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।