बिहार जाति आधारित गणना 2022 के द्वितीय चरण का कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक की अवधि में निर्धारित


बिहार जाति आधारित गणना 2022 के द्वितीय चरण का कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक की अवधि में निर्धारित
        गया, 24 मार्च 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार।
बिहार जाति आधारित गणना 2022 के द्वितीय चरण का कार्य दिनांक 15 अप्रैल 2023 से 15 मई 2023 तक की अवधि में निर्धारित है।
        उक्त परिपेक्ष्य में गया जिला अंतर्गत सभी चार्जों के फील्ड ट्रेनरो/ आईटी सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया में आज जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनरो/ आईटी सहायकों को बिहार जाति आधारित गणना 2022 के द्वितीय चरण में सामान्य प्रावधान एवं प्रक्रिया/ दोहरी गणना/ जाति सूची और विकल्प कोड इत्यादि के संबंध में विस्तार रूप से जानकारी प्रदान की गई।
        जिला पदाधिकारी ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी फील्ड ट्रेनरो/ आईटी सहायकों को कहा कि पूरी ईमानदारी के साथ अपने अधीनस्थ एलिमिनेटर तथा सुपरवाइजर को जानकारी उपलब्ध कराते हुए जाति गणना का कार्य पूर्ण करावे। सभी चार्ज पदाधिकारी को मोबाइल रिचार्ज से संबंधित पैसा दे दिया गया है। जाति गणना के दौरान कुल 17 बिंदु निर्धारित किए गए हैं, जिसकी जानकारी परिवार के हर व्यक्ति से ली जानी आवश्यक है। पूरे अच्छे प्रदर्शित रूप से परिवार के सभी सदस्यों का विस्तृत जानकारी एलिमिनेशन द्वारा लिया जाएगा। मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा को फीड किया जाएगा तथा चार्ज ऑफिसर उसे अप्रूवल करते हुए पोर्टल पर सबमिट करेंगे। फील्ड के घर घर सर्वे में सामान्य तौर पर जो भी जानकारी दी जाएगी, उसे जरूर भरे।
        फील्ड ट्रेनरो/ आईटी सहायकों को आज दिन भर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, वरीय उप समाहर्ता अमित राजन वरीय उप समाहर्ता अमरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।