बोधगया के बगल में निर्माणाधीन राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण

बोधगया के बगल में निर्माणाधीन राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण 
   गया, 24 मार्च 2023, 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार 
जिला पदाधिकारी गया द्वारा आज महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र बोधगया के बगल में निर्माणाधीन राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण किया।
        उन्होंने निर्माण कार्य कर रहे एजेंसी को निर्देश दिया कि मई 2023 के अंत तक कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करे। 
        वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी लेने पर एजेंसी के पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 7 मंजिला राज्य अतिथि गृह बनाया जा रहा है। उन्होंने घूम घर जायजा लेते हुए जानकारी भी लिया। उन्होंने कमरों, बाथरूम, स्नानागार, बिजली, फर्नीचर, टाइल्स, अन्य सामग्री का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश किया कि मानक के अनुरूप कार्य करे। सामग्री की क्वालिटी भी उच्चतम रहे यह सुनिश्चित कराए। 
           इसके साथ निर्माणाधीन स्विमिंग पूल भी निरीक्षण किया। कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। 
           उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि महाबोधि संस्कृति केंद्र के पीछे का रास्ता एवं राज्य अतिथि गृह के पीछे से जोड़ते हुए साइंस सिटी के पीछे का पार्ट मिलता है, उन स्थानों पर पेवर ब्लॉक बिछाते हुए पाथवे निर्माण करवाने का निर्देश दिया। साथ ही साथ प्रस्तावित नाला का निर्माण में तेजी लाने को कहा।