गयाजी में आयोजित होने वाली श्री रामनवमी शोभा यात्रा बिहार का सबसे बड़ा शोभायात्रा होगा- क्षितिज मोहन सिंह (कार्याध्यक्ष, रामनवमी केन्द्रीय समिति)*


*गयाजी में आयोजित होने वाली श्री रामनवमी शोभा यात्रा बिहार का सबसे बड़ा शोभायात्रा होगा- क्षितिज मोहन सिंह (कार्याध्यक्ष, रामनवमी केन्द्रीय समिति)*

आज दिनांक 26/3/2023 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
गयाःश्री रामनवमी पूजा समिति कि बैठक धर्म सभा भवन में आयोजित कि गई। इस बैठक कि अध्यक्षता केन्द्रीय समिति के कार्याध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह के द्वारा किया गया। क्षितिज मोहन सिंह ने बताया कि गयाजी में 30/3/2023 को आयोजित होने वाली शोभायात्रा बिहार का सबसे बडा शोभा यात्रा होगा, इस शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी कर लि गई है, इस बार देश के कई राज्यो से कलाकार शोभायात्रा में शामिल होने आ रहे है जो अपनी कला से लोगो का मनमोहित करेगें। हमारा लक्ष्य है कि हर सनातनी के घर से महिला, पुरूष,बच्चे एवं बुजुर्ग इस शोभायात्रा में शामिल हो और शोभायात्रा के माध्यम से श्रीराम जी कि भव्य समारोह के साक्षी बनने। क्षितिज मोहन सिंह ने कहां कि पुरा शहर भगवा झंडो से सजा दिया गया है और अभी कार्य जारी है हर सनातनी इस शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए दिन रात कार्य कर रहें है यह शोभायात्रा एक शोभायात्रा ही नही रहा गयाजी के नागरिको के लिए यह एक उत्सव बन गया है श्री राम जन्मोत्सव को मनाने का। इस बार लगभग 3 लाख से अधिक लोग शोभायात्रा में शामिल होगे।

वही संगठन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहां कि सभी झंडा प्रभारी, अध्यक्ष एवं रामभक्त प्रशासन का साथ देगे इस शोभायात्रा को शान्ती पूर्वक आयोजित कराने में, प्रशासन जल्द से जल्द शोभायात्रा वाली सभी मार्ग में आनी वाली समस्याओ को जल्द दुर करें एवं शहर के सभी झंडा समितियों को प्रशासन से कोई भी समस्या ना हो उसका भी ख्याल रखा जाए। यह शोभायात्रा सारे नियमानुसार आयोजित किया जाएगा। वही सभी झंडा प्रभारीयों दिशा निर्देश दिया गया कि जिला प्रशासन के सभी जायज नियमों का अनुसरण किया जाए साथ ही अगर प्रशासन के समक्ष कोई मांग रखनी हो तो सेन्ट्रल समिति के पदाधिकारीयों से सम्पर्क कर मांग प्रशासन के समक्ष रखी जाए।


वही महामंत्री मनीलाल बारीक ने कहा कि इस बार लगभग 106 से ऊपर झंडा निकाली जा रही है एवं 74 से अधिक भव्य झाकी भी निकलेगी। महाराष्ट्र, कोलकाता, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, यूपी एवं विभिन्न राज्यों से आने वाले कलाकार भी शामिल होंगे। वही श्री राम जी की एवं हनुमान जी की बड़ी-बड़ी मूर्तियां इस शोभायात्रा को सुशोभित करेगी। ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में राम भक्त अपनी सनातन संस्कृति के वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल हो, इस बार आकशन का केन्द्र हजारो कि संख्या में एक तरह के वेशभूषा में शामिल होगी सनातनी महिला शक्ति रहेगी। इस बार हनुमान जी कि बड़ा गद्दा भी आकर्षण का केन्द्र होगा, सभी राम भक्तों के लिए भोजन कि व्यवस्था विष्णुपद में किया जा रहा है वही रामभक्तो के स्वागत में गयावासी हजारों जगहो पर पानी,चना-गुड,नाश्ता,सर्वत,प्रसाद आदी का भी वितरण करेगें साथ हो शोभायात्रा के स्वागत में आजाद पार्क के मुख्य द्वार पर सेन्ट्रल समिति के सदस्य मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में कार्याध्यक्ष मोहन सिंह मोहन सिंह, संरक्षक का कौशलेंद्र नारायण सिंह, संगठन महामंत्री ओमप्रकाश सिंह, महामंत्री मणिलाल बारिक, संरक्षक जगदीश शर्मा,उपाध्यक्ष हिमांशु, चंदन भदानी, प्रताप सिंह, देबोत्तम जी, सीमा सिन्हा, नवीन वर्मा, बब्लू आर्य, शशिकांत मिश्रा, राजू रजक,मुना सिंह,छोटु बारीक,राजु जी,संतोष पाठक आदि मौजूद थे।