वन संरक्षण अधिनियम (एफ०आर०ए०) की समीक्षा बैठक

वन संरक्षण अधिनियम (एफ०आर०ए०) की समीक्षा बैठक
             गया, 28 मार्च 2023,
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
 जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वन संरक्षण अधिनियम (एफ०आर०ए०) की समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया में गांव के प्रबल विकास हेतु सड़कों का निर्माण युद्ध स्तर पर कराया जाना है परंतु वन भूमि होने के कारण जिला पदाधिकारी ने जिला वन पदाधिकारी को सड़क निर्माण हेतु भौतिक सत्यापन कराते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र राजस्व कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिए।
        उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत डुमरिया अंचल अंतर्गत कुल 04 सड़क यथा मनुवर सड़क,  काकोना सड़क, दुबत सड़क एवं अनारबन सलैया सड़क हैं, इसमें कुल 46.50 एकड़ वन भूमि है, जिसके आलोक में 93 एकड़ गैर वन भूमि उपलब्ध कराने हेतु अंचल अधिकारी डुमरिया को जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया है।
        जिला वन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि डुमरिया के भूपनगर सड़क निर्माण हेतु चिन्हित कर गैर वन भूमि का सहमति पत्र 7 दिनों के अंदर राजस्व शाखा गया को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
        बैठक में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता राजस्व, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग इमामगंज/ शेरघाटी, भूमि सुधार उप समाहर्ता शेरघाटी, अंचल अधिकारी डुमरिया /इमामगंज एवं आमस उपस्थित थे।