जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू सिंह की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में संपन्न हुआ।


    भाजपा विधानसभा स्तरीय कोर कमिटी की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ऊर्फ चिंटू सिंह की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पं दीनदयाल उपाध्याय नगर रसलपूर में संपन्न हुआ।
     उक्त बैठक गया लोकसभा के अंतर्गत वजीरगंज और बेलागंज विधान सभा का हुआ।
रिपोर्ट डीकेपंडित गयाबिहार।
    बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में हुआ। बैठक को भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने संबोधित करते हुए कहा कि 30अप्रैल को भारत के जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की मन की बात का 100वां एपिसोड प्रत्येक बुथ पर कम से कम 100 कार्यकर्ता के साथ सुने। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए शक्ति केंद्र के स्तर पर अभी से तैयारी करनी शुरू कर दें। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के द्वारा लागू की गई योजनाओं के लाभार्थियों को मन की बात कार्यक्रम में जरूर सम्मिलित कराने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के द्वारा जनता के लिए किये गये  कार्यों को जनमानस तक बतायें और जनता को लाभ लेने के लिए उत्प्रेरित करें।
        उक्त बैठक में गया लोकसभा के संयोजक क्षितिज मोहन सिंह, जिला प्रभारी कृष्ण मोहन शर्मा, वजीरगंज विधायक विरेन्द्र सिंह, वजीरगंज और बेलागंज के विधान सभा प्रभारी और संयोजक उपस्थित थे।