राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

गया, 30 जनवरी 2021, 
रिपोर्टः
डीके पंडित
बिहार के जिला.गया  में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
    गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप पर पुष्प चक्र अर्पित कर आयुक्त मगध प्रमंडल श्री मयंक वरवड़े ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त गया नगर निगम श्री सावन कुमार, सहायक समाहर्ता श्री सौरव सुमन यादव, अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री नरेश झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री शंभू नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता नजारत शाखा श्री शैलेश दास, वरीय उप समाहर्ता श्री शाहबाज खान एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण अर्पित किया गया।
    माल्यार्पण के उपरांत सभी पदाधिकारियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा व्यक्त किया गया।