ग्रीष्मकालीन मूंग उड़द को समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार : चौधरी दर्शन सिंह

ग्रीष्मकालीन मूंग उड़द को समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार 

किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार : चौधरी दर्शन सिंह 

समर्थन मूल्य पर खरीदेगी के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द का पंजीयन प्रारंभ 

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रि परिषद की बैठक में किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया । जिसमें प्रदेश में विपणन वर्ष 2023-24 में मूंग और उड़द की समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए आज 8 मई से पंजीयन शुरू किया गया है। किसान भाई 19 मई तक ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द फसलों का पंजीयन करवा सकेंगे। प्रदेश के 32 जिला जिनमें ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती की जाती है उन जिलों में मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी एवं 10 जिलों में उड़द की की खेती की जाती है उन जिलों में उड़द खरीदी होगी । चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री  श्री मोदी के किसानों की आय दुगुना करने के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश में गत वर्षों से किसानों की ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उडद की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रहे हैं। जिसका बड़ा लाभ किसानों को मिल रहा है। सरकार ने पिछले वर्ष मूंग को समर्थन मूल्य 7275 रु /क्विंटल खरीदा ,जबकि बाजार में 4 -5 हज़ार रु / प्रति क्विंटल बिक रहा था। प्रत्येक किसान को 2 से 3  हज़ार रुपए ज़्यादा दाम दिलाने में हम सफल रहे। इस वर्ष भी मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए मूंग समर्थन मूल्य पर खरीदा का किसान हितैषी निर्णय लिया है। जिसके लिए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने  प्रदेश के किसानों  की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश एवं मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का आभार व्यक्त किया।