राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांज

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित
गया, 30 जनवरी 2021, 
रिपोर्टः डीके पंडित
बिहार के जिला गया में समाहरणालय स्थित समाहरणालय वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके साथ ही लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर आयुक्त गया नगर निगम श्री सावन कुमार, सहायक समाहर्ता श्री सौरव सुमन यादव, अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री नरेश झा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री शंभू नाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, वरीय उप समाहर्ता नजारत शाखा श्री शैलेश दास, वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी गोपनीय शाखा श्री अमित पटेल, वरीय उप समाहर्ता श्री शाहबाज खान, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती दुर्गेश नंदिनी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण अर्पित किया गया।
    माल्यार्पण के उपरांत सभी पदाधिकारियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रति श्रद्धा व्यक्त किया गया।