प्रशाखा पदाधिकारी अक्षय कुमार के निधन पर शोक सभा।

प्रशाखा पदाधिकारी अक्षय कुमार के निधन पर शोक सभा।
रिपोर्ट डीकेपंडित गयाबिहार
बोधगया। मगध विश्वविद्यालय में कार्यरत प्रशाखा पदाधिकारी अक्षय कुमार के असामयिक निधन पर शुक्रवार को मुख्यालय में शोक सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही ने की। शोक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अक्षय कुमार कर्मठ, सौम्य एवं लोकप्रिय व्यक्ति थे। उनके निधन से विश्वविद्यालय परिवार मर्माहत है। ईश्वर उनके परिवार को को इस असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दुःख के समय हम सब उनके परिजन के साथ है। शोक सभा में दिवंगत आत्मा की शांति के उपस्थित जन समूह द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया और शेष अवधि के लिए कार्य स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर प्रोवीसी प्रो ब्रज राज कुमार सिन्हा, अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो ब्रजेश राय, कुलसचिव प्रो दीपक कुमार, कुलानुशासक प्रो किशोर कुमार, सीसीडीसी प्रो एसएनपी यादव दीन, वित्त पदाधिकारी इंद्र कुमार सिंह,  डॉ सुदर्शन राय, प्रशाखा पदाधिकारी डॉ के के मिश्र, गौतम सिंह, प्रदीप कुमार निराला,  विजय कुमार, अमितेश प्रकाश,  दीपक कुमार, शशि शेखर, वचनदेव कुमार, रत्न सागर पांडेय, मनीष कुमार, सुरेंद्र यादव, राज कुमार सहित सभी लोग मौजूद थे। दिवंगत अक्षय कुमार मगध विश्वविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष भी रहे थे। अपने कार्य से उन्होंने एक अच्छी पहचान बनाई थी। वर्तमान में बजट शाखा में प्रशाखा पदाधिकारी के साथ खेल कूद शाखा में भी कार्य कर रहे थे। बुधवार को पटना के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया था।