नए संसद भवन के उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति महोदया के हाथो नही कराने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रतिरोध मार्च*

*नए संसद भवन के उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति महोदया के हाथो नही कराने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रतिरोध मार्च*
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
         गया।  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुशार आज दिनांक 28 मई 2023 को स्थानीय चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल से गया समाहरणालय के समक्ष डा भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा तक नए संसद भवन के उद्घाटन महामहिम राष्ट्रपति महोदया के कर कमलों द्वारा नही कराने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, इंटक, के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया।
          प्रतिरोध मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, गया जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी, इंटक के श्रवण पासवान , जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, नवाब अली, उदय शंकर पालित, शिव कुमार चौरसिया,  मो मोजल्लिम, आसिफ, नीरज विक्की,मो समद, अहमद रजा खान,आदि ने कहा की नए संसद भवन के शिलान्यास के समय तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर उद्घाटन तक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को नहीं बुलाना प्रधानमंत्री जी के अहंकार एवम् तानाशाही की प्रकाष्ठा है।
          नेताओ ने कहा की भारत की संसद भारत गणराज्य की सर्वोच्च विधाई संस्था है और भारत का राष्ट्रपति को इसका सर्वोच्च संवैधानिक अधिकार है, वह अकेले ही सरकार, विपक्ष और हर नागरिक का समान रूप से प्रतिनिधित्व करती है।
        नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी के विरोध के बाद कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा नेता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, एवम् राजीव गांधी जी के समय पार्लियामेंट एनेक्सी, तथा पार्लियामेंट लाइब्रेरी की उद्घाटन की चर्चा कर रहे है, तो शायद उन लोगों को जानना चाहिए कि  03 अगस्त 1970 में पार्लियामेंट एनेक्सी का शिलान्यास तत्कालीन राष्ट्रपति वी वी गिरी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ था, तथा 24 अक्टूबर 1975 को इंदिरा गांधी जी द्वारा उद्घाटन हुआ था।
       नेताओ ने कहा की पार्लियामेंट की लाइब्रेरी का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा 15 अगस्त 1987 को हुआ था तथा भूमिपूजन तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष शिवराज वी पाटिल द्वारा 17 अप्रैल 1994 को हुआ था।
          नेताओ ने कहा की राष्ट्रपति महोदया द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादा के प्रति सरकार के प्रतिबद्धता का प्रतीक होता, लेकिन मोदी सरकार ने नए संसद भवन के शिलान्यास से उद्घाटन तक बार, बार भारत के प्रथम नागरिक, महामहिम राष्ट्रपति की मर्यादा का अपमान किया।
           प्रतिरोध मार्च गांधी प्रतिमा स्थल से शुरू हो कर कोतवाली, जी बी रोड, प्रधान डाकघर, होते समाहरणालय के समक्ष डा भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ।