प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल के आगे लिपगंज चट्टी, शेरघाटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम

आज दिनांक05/06/23को प्रजापति ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल के आगे लिपगंज चट्टी, शेरघाटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस का कार्यक्रम उपकारा शेरघाटी, हल्दीराम भुजिया फैक्ट्री, गोपालपुर बगीचा,और स्थानीय सेवाकेंद्र लिपगंज चट्टी में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया।शेरघाटी उपकारा में  शेरघाटी सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रम्हाकुमारी अनुराधा बहन ने बताया कि इस बदलते वक्त में हमे पर्यावरण का ख्याल रखने की आवश्यकता है, आध्यात्मिकता का पर्यावरण से गहरा संबंध है ,परन्तु आज के जीवनशैली में कैसे ये संबंध बिखरता जा रहा है, इस पर प्रकाश डाला,एवं उपकारा महोदय अभिषेक कुमार सिंह,बि0 के0 अनुराधा बहन,बी0 के0 राखि बहन,बी0 के0 ललीता बहन और सभी कैदी भाईयो के साथ मिलकर  प्रकृति के सुरक्षा हेतु संकल्प करते हुए वृक्षारोपण किया।गोपालपुर बगीचा में वृक्षारोपण करते हुए श्रीकांत मुखियाजी,डॉ0 सिध्देश्वर प्रसाद यादव,बिनिस पांडेय(ट्री मैनेजर) बड़ा बाबू चंद्रदेव प्रसाद और ब्रम्हाकुमारी अनुराधा बहन एवं अन्य भाई बहनों ने मिलकर बृक्षारोपण किया और प्रकृति को शुभ संकल्पो का दान देने का भी संकल्प लिया।
स्थानीय सेवाकेंद्र लिपगंज चट्टी शेरघाटी में सेवाकेंद्र की संचालिका बी0 के0 अनुराधा बहन अन्य बहने और केंद्र में जुड़े सभी भी बहनों ने मिलकर वृक्षारोपण किया एव संकल्प लिया कि हम अपने प्रकृति को स्वर्णम प्रकृति अवश्य बनाएंगे।