मगधविश्वविधालय के विभागों एवं संकायों में स्नातकोत्तर प्रथम सत्र की पढ़ाई की शुरुआत

मगधविश्वविधालय के विभागों एवं संकायों में स्नातकोत्तर प्रथम सत्र की पढ़ाई की शुरुआत।     

रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार                                          गया। मगध विश्वविद्यालय, बोधगया अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं संकायों में स्नातकोत्तर प्रथम सत्र की पढ़ाई की शुरुवात हुई। जिसमें सभी विभागों में एक ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो एसपी शाही ने सभी विभागो में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थिति रहने एवम विश्वविद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवम अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रोत्शाहित किया।अभिमुखीकरण सह प्रवेश कार्यक्रम में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग तथा श्रम एवं समाज कल्याण के विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो आर एस जमुआर ने छात्रों के बीच अपने अभिभाषण में कहा कि आज से आप सबों का सत्र प्रारंभ हो रहा है।आप सभी प्रति दिन वर्ग में उपस्थिति दर्ज करायेंगे ताकि समय पर आप सभी का पाठ्यक्रम पूरा हो सके। इसी तरह स्नातकोत्तर के अन्य विभागों, इतिहास, लोक प्रशासन तथा मानविकी संकाय के स्नातकोत्तर विभागों, दर्शन शास्त्र, संस्कृत एवं अँग्रेजी विभाग में छात्रों के साथ ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम हुआ। विज्ञान संकाय में जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान विभागों में भी आज छात्रों एवं शिक्षको के बीच परिचय प्रवेश के साथ सत्र प्रारंभ हुआ। आईक्यूएसी के समन्वयक प्रो मुकेश कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में नैक कार्यो को देखते हुए सत्र प्रारंभ के दिन ओरिएंटेशन कम इंडक्शन कार्यक्रम रखा गया था ताकि आने वाले समय में  छात्रों एवं शिक्षकों के बीच पठन -पाठन का समन्वय बना रहे और छात्रों की संख्या में इजाफा हो।उपरोक्त कार्यक्रम में समस्त विभागो के विभागाध्यक्ष एवम शिक्षकों के द्वारा छात्रों को पाठ्यक्रम एवम विश्वविद्यालय को शैक्षणिक गतिविधियों से अभिमुख कराया गया।उपरोक्त कार्यक्रम में छात्रों की भागीदारी उत्शाहपूर्ण थी।