बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की 66 वीं पुण्यतिथि मनाई गई

*बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह की 66 वीं पुण्यतिथि मनाई गई* 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
         गया। महान स्वतंत्रता सेनानी, मगध के लाल, बिहार विभूति , सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री डा अनुग्रह नारायण सिंह की 66 वीं पुण्यतिथि स्थानीय अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज स्थित इनके प्रतिमा के समक्ष मनाई गई।
      सर्वप्रथम इनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की बिहार विभूति डा अनुग्रह नारायण सिंह बिहार के चौहमूखी विकास करने खास कर शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को आगे बढ़ाने में काफी योगदान दिए, जिसका जीता जागता प्रमाण है की आज बिहार में इनके नाम से दर्जनों शैक्षणिक संस्थान संचालित है।
        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद जमीर शहीदी ने कहा की आज भी बिहार में बिहार केशरी श्री बाबू एवम् बिहार विभूति अनुग्रह बाबू के नाम आते बिहारवासी इनके योगदान को जरूर याद करते है।
         कार्यक्रम को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, मो नवाब अली, मो समद, शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जितेंद्र यादव, विशाल कुमार, कुंदन कुमार, सरोज कुमार आदि ने संबोधित किया।