सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीःकांग्रेस

सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीःकांग्रेस
 रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
     गया।देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, जनप्रिय, लोकप्रिय, ईमानदार नेता देश की आवाज राहुल गांधी के नेतृत्व में संपूर्ण भारत में कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता मोदी सरकार के गलत नीतियों, विफलताओं के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
        देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ मंहगाई, चरम सीमा पर पहुंची बेरोजगारी , भरष्टचार, घोटाला, संवैधानिक संस्थानों से छेड़ छाड़, आई टी, ई डी, सी बी आई को सरकार अपना हथकंडा बना कर विरोधियों को परेशान करने आदि मुद्दे पर गया समाहरणालय के समक्ष कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता के शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
         प्रदर्शन में शामिल नेताओ ने कहा की हम कांग्रेस जन न्यायपालिका का सम्मान करते है, परंतु राहुल गांधी ना तो डरेंगे, ना ही झुकेंगे, सत्य के लिए निरंतर संघर्ष करते रहेंगे जिनके पीछे संपूर्ण भारत वर्ष के कांग्रेसी उनके साथ कदम से कदम मिला कर साथ देंगे। आज गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा पुर्नविचार याचिका खारिज होने के बाद, सर्वोच्च न्यायालय में अपील किया जाएगा ।
      नेताओ ने कहा की आज देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ मंहगाई से गरीब मध्यवर्गीय परिवार त्राहि, त्राहि कर रहे हैं, गरीब खाने को तरस रहे है, तो मध्यवर्गीय परिवार बचाने को तरस रहा है, बेरोजगारी विगत 75 वर्षो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, कितने बेरोजगार युवा आत्म हत्या करने को मजबूर है ।
    नेताओ ने कहा की राहुल गांधी जब संसद में अडानी प्रकरण महाघोटाला को प्रमुखता से उठाया तो उनकी आवाज को दबाया गया तथा आनन फानन में वर्षो पुरानी मानहानि केश को रिओपन करा कर आजादी के बाद देश के इतिहास में दो वर्ष की मैक्सिमम सजा मुकर्रर कराई गई , उनकी सदस्यता समाप्त कराने तथा उनका पुराना पासपोर्ट  को रद्द किया गया। 
            राहुल गांधी चार हजार किलोमीटर पदयात्रा कर देश के करोड़ों लोगों से रूबरू होकर उनके समस्याओबके निराकरण करने का संकल्प लिया है, जिसका पहला बानगी कर्नाटक की देवतुल्य महान जनता ने देश के प्रधानमंत्री के छद्म राष्ट्रवाद, धर्मवाद को दरकिनार कर राहुल गांधी जी के आह्वान पर भ्रष्टाचार , महंगाई, बेरोजगारी को मुद्दा बना कर कांग्रेस पार्टी को प्रचंड बहुमत देने का काम किया।
     महीनो से जल रहे मणिपुर में शांति बहाल हेतु केंद्र एवम् मणिपुर सरकार के विरोध के बाद भी राहुल गांधी ने दो दिनों तक शरणार्थियों , महिलाओं, बच्चे को ढाढस बढ़ाने का काम किया।
           प्रदर्शन कार्यक्रम को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा गगन मिश्रा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह,  युगल किशोर सिंह,विपिन बिहारी सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार निराला, मो खैउद्दीन, नवाब अली, शिव कुमार चौरसिया, श्रवण पासवान, सुनील कुमार राम, रंजीत सिंह,  वीरेंद्र कुमार वीरू,प्रदीप शर्मा, बब्बू शर्मा, अजीत कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ लाबी सिंह, चिंटू लक्की सिंह, मो गालिब, संजय महाराज, अभिषेक श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, मो ताजुद्दीन, उदय शंकर पालित, टिंकू गिरी, आदि ने संबोधित किया।