हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार गर्ल्स हॉस्टल से ऑटोमेटिक रिवाल्वर और कारतूस बरामद

हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार
गर्ल्स हॉस्टल से ऑटोमेटिक रिवाल्वर और कारतूस बरामद

गिरफ्तार युवक  करता था अवैध हथियारों का धंधा
रिपोर्टः डीकेपंडित 
गया। गया पुलिस ने हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति हथियार का सप्लायर है और वह हथियार की खरीद-फरोख्त कर रहा था। इस बात की सूचना पुलिस को मिली थी। जिस पर कार्रवाई की गई तो वह पकड़ा गया। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस वार्ता कर दी। एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि आरोपी के गर्ल्स हॉस्टल से ऑटोमेटिक रिवाल्वर और कारतूस बरामद किए गए। पूर्व से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। वह टिकारी का रहने वाला है।  
गिरफ्तार आरोपी गांगो बीघा के निकट हथियार की खरीद-फरोख्त के धंधे को अंजाम दे रहा था। उसी दौरान पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया। इसके पास से ऑटोमेटिक दो रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने एपी कॉलोनी स्थित सुदामा गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की तो वहां से दोनाली बंदूक बरामद किया गया। हालांकि, बरामद की गई बंदूक के बाबत बताया जा रहा है कि वह लाइसेंसी है। जिसकी छानबीन पुलिस कर रही है। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद ही स्पष्ट होगा की बंदूक लाइसेंसी है या गैर लाइसेंसी। गौरतलब हो कि, 2 वर्ष पूर्व अजय कुमार का नाम हथियार सप्लाई के मामले में पुलिस रिकॉर्ड में आया था। उस दौरान दो युवक भी पकड़े गए थे जो पंचायती अखाड़ा के रहने वाले थे। उन दो में से एक नवादा का रहने वाला था। हालांकि, इसका मुख्य पेशा गर्ल्स हॉस्टल चलाना है। उसी हॉस्टल की आड़ में यह हथियारों की तस्करी करता है।