अति प्राचीन आदि श्री चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को श्रावण मिलन समारोह का आयोजन

अति प्राचीन आदि श्री चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को श्रावण मिलन समारोह का आयोजन         

  रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार।

     गया। शहर के गोदावरी स्थित अति प्राचीन आदि श्री चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को श्रावण मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से किया गया जिसकी अध्यक्षता महिला विंग की गया जिला अध्यक्षा रीता रानी ने की।सैकड़ों की संख्या में उपस्थित महिला सदस्यों को एक-एक श्रृंगार बॉक्स उपहार स्वरूप भेंट की गई जिसमें चूड़ी,सिंदूर, बिंदी,नेल पॉलिश, क्लचर आदि चीजें रखी गईं थी। इस दौरान सदस्यों के बीच मेंहदी प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदस्या को जज के रूप में मौजूद अभाकाम के जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, मेयर वीरेंद्र कुमार, डॉ० दीप शिखा काव्या, डॉ० आनंद बिहारी( सोनभद्र, यूपी) के द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीया स्थान पाने वाले विजेता सदस्यों एवं अन्य सभी सदस्यों को नकद इनाम भी दिया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सदस्यों में विनीता कुमारी सिन्हा,ममता अखौरी, मीना सिन्हा,विनीता प्रसाद,आरती कुमारी,सुनीता रानी,शबनम सिन्हा,खुश्बू  कुमारी, रेखा कुमारी सिन्हा,डॉ० दीप सीखा काव्या, अनन्या वर्मा,माही मालिनी,बबिता सिन्हा, किरण शेखर, सुधा सिन्हा, कविता माथुर, सुजाता माथुर,ममता सिन्हा,आरुषि वर्मा, अल्का वर्मा, स्मिता परासर आदि रहीं। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में अभाकाम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का काफी सराहनीय योगदान रहा जिसमें मुख्य रूप से महामंत्री बिपिन कुमार, जिला उपाध्यक्ष विभूति भूषण उर्फ दिलीप कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार, उपेंद्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, झुन्ना सिन्हा, युवा जिलाध्यक्ष बिष्णु सिन्हा,कुमार गौरव,अमित श्रीवास्तव, अमरेंद कुमार सिन्हा,राजीव शेखर, विशाल शेखर, सन्नी कुमार, राकेश कुमार सिन्हा, कानन बिहारी, आदित्य वर्मा,आर्यन वर्मा,रमेश कुमार, रवीश परासर,रोबिन वर्मा,राजेश सहाय आदि रहें।