अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री राजेश कुमार द्वारा विष्णुपद देवघाट का निरीक्षण

अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री राजेश कुमार द्वारा विष्णुपद देवघाट का निरीक्षण           
रिपोर्टः डीकेपंडित गया बिहार
     गया।  पितृपक्ष मेला 2023 के अवसर पर अभी से ही तैयारियां जोर-शोर से संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभ कर ली गई है ताकि पितृपक्ष मेला अवधि में देश विदेश से आए सिर्फ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानियों का सामना करना ना पड़े।
        इसी परिपेक्ष में आज अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री राजेश कुमार द्वारा विष्णुपद देवघाट का निरीक्षण किया गया। देवघाट पर घूम रहे आवारा पशु को काऊ कैचर मशीन के माध्यम से पकड़ते हुए गौशाला में भेजा गया साथ ही आस आप के सभी पशु मालिक को निर्देश दिया गया कि अपने पशु को यत्र तत्र नदी या घाट पर ना छोड़े, जिससे आम जनों को कोई परेशानी हो। प्रायः देखा गया है कि अपने पशु को नदी घाट पर छोड़ देने के कारण तीर्थ यात्रियों को चोटिल करने की शिकायतें प्राप्त होती है। 
        इसके उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी सदर तथा नगर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा जीबी रोड, रामना रोड केपी रोड में अभियान चलाकर अतिक्रमण वाद को हटाया गया।