भारत जुड़ेगा, इंडिया जीतेगाःकांग्रेस *

* भारत जुड़ेगा, इंडिया जीतेगाःकांग्रेस *
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
       गया। विपक्षी दलों की बेंगलुरु में आयोजित बैठक में शामिल हुए 26 दलों के नेताओ ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे एवम् देश की आवाज राहुल गांधी द्वारा गठबंधन का नाम इंडिया ( इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस ) भारतीय राष्ट्रीय विकाशिल समावेशी गठबंधन का सभी ने खुले हृदय से समर्थन किया ।
       बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा गगन मिश्रा, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कांग्रेस अपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह,विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी, प्रद्युमन दुबे, शिव कुमार चौरसिया, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार राम, विनोद उपाध्याय, मो समद, मो अजहरुद्दीन, सुरेंद्र मांझी, बबलू राम, आदि ने कहा की विपक्षी दलों के महा जुटान में शामिल नेताओ ने  आवाज बुलंद किया की भारत जुड़ेगा, इंडिया जीतेगा।
        नेताओ ने कहा की 'INDIA' गठबंधन भारत के संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, तथा सामाजिक न्याय की रक्षा करने के साथ, साथ देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ मंहगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी, भ्रष्टाचार , घोटाला के खिलाफ जनमानस के साथ संपूर्ण भारत में आंदोलन को और तेज करना है।
     ' INDIA ' गठबंधन में शामिल कांग्रेस, राजद, जदयू , डी एम के , टी एम सी ,झारखंड मुक्ति मोर्चा, केरल कांग्रेस , आम आदमी पार्टी, शिव सेना (UBT), एन सी पी ( शरद पवार ), सी पी आई एम, समाजवादी पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, सी पी आई, सी पी आई ( ML), आर एल डी, एम एम के, एम डी एम के, बी सी के, नेशनल कांफ्रेंस, पी डी पी, आर एस पी, के एम डी के, अपना दल ( कमेरवाड़ी ), ए आई एफ बी दल की आपसी  चट्टानी एकता बना कर अगामी लोकसभा में एन डी ए गठबंधन को उखाड़ फेंकेगी।
    नेताओ ने कहा की इंडिया गठबंधन तथा इसमें शामिल 26 समर्थवान पार्टियां के बारे में तरह, तरह के भ्रामक बाते फैलाई जा रही है, लेकिन इस गठबंधन के सभी सम्मानित नेता फैलाए जा रहे भ्रम को मीडिया में फेंक, झूठ बाते बोलते हुए स्थिति को साफ कर दिए है।
         नेताओ ने कहा की अब तो सारा देश इंडिया बोलेगा, देश आगे बढ़ेगा, इंडिया जीतेगा के नारो को बुलंद करते हुए मोदी सरकार की नाकामियों तथा विफलताओं को जन, जन घर, घर में पहुंचना है ।