राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का बिहार प्रदेश स्तरीय हुआ बैठक


*राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का बिहार प्रदेश स्तरीय हुआ बैठक
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार 
बोधगया जगन्नाथ मंदिर में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक किया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय ने किया। 
बैठक में संगठन की मजबूती पत्रकार सुरक्षा और पत्रकार उत्पीड़न सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत पत्रकारों के हित और सुरक्षा के साथ-साथ हो रहे पत्रकार उत्पीड़न से निपटने के लिए सशक्त है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह के नेतृत्व में आज भारत के 18 प्रांतों में अपनी पहचान बना चुकी है। वही राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय संरक्षक श्री कुलदीप सिंह राठौर नार्वे के नेतृत्व में विदेशों में भी राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत तेजी से अपना विस्तार कर जाने-माने कई हस्तियों को शामिल किया है जिसमें अमेरिका, लंदन, न्यूयॉर्क, जर्मनी, केनिया, पूर्वी अफ्रीका, जापान, दुबई शामिल है।
गया जिला अध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत पत्रकार के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगा उन्होंने कहा कि हो रहे पत्रकार उत्पीड़न से निपटने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हम हर स्तर से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
वही राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के संगठन मंत्री दिनेश कुमार पंडित ने कहा कि हम पत्रकारों को आपसी मतभेद दूर करने की आवश्यकता है हमारा राष्ट्रीय संगठन हर चुनौती से निपटने के लिए सक्षम है।
संयोजक मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि बिहार के हर जिला से पत्रकारों को अब एकजुट होने की जरूरत है क्योंकि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत पत्रकार के हित के लिए हर स्तर से निपटने को तैयार है।
बाकी सभी सदस्यों ने बारी बारी से भी बैठक मे अपनी बातों को रखा।
प्रदेश स्तरीय बैठक में नालंदा जिला से राजेश कुमार को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही गया जिले के बोधगया प्रखंड से सविंद्र कुमार सिंह और बेलागंज प्रखंड से सुमन कुमार को प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वही बिहार के सभी जिला एवं प्रदेश के पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र सहित अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार पांडेय,
गया जिला अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, संगठन मंत्री दिनेश पंडित, संयोजक मदन मोहन मिश्रा, नालंदा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष राजू रंजन कुमार, संयुक्त मंत्री वीरेंद्र मांझी, बेलागंज प्रखंड अध्यक्ष सुमन कुमार, जिला सचिव मोहम्मद अमजद, राजीव शाह, सदस्य शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।