मूलनिवासी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव आदित्य प्रधान, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण

मूलनिवासी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव आदित्य प्रधान, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण       

             रिपोर्टः डीकेपंडित 

        गया। बामसेफ जिला कमिटी, गया की बैठक जिलाध्यक्ष अजय विद्यार्थी जी की अध्यक्षता में अशोक आवास, घुघरीताड़, गया में आहुत की गई जिसमें बामसेफ  के प्रदेश अध्यक्ष मान्यवर आलोक कुमार, महासचिव सुरेश प्रसाद, परशुराम मांझी, मूलनिवासी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव आदित्य प्रधान, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव सुरेंद्र कुमार, पावर विंग के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार, उपेंद्र कुमार सहित बामसेफ जिला इकाई, ऑफशुट विंग्स के पदाधिकारीगण सहित गया नगर निगम क्षेत्र के अनेक सक्रीय कार्यकर्तागण शामिल हुए।
      शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु व्यवस्था परिवर्तन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संगठन बामसेफ का योगदान की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मान्यवर आलोक कुमार द्वारा भारतीय संविधान का सम्मान,सुरक्षा एवम संवर्धन (बीएस4) हेतु अधिक से अधिक पी एस ए कमिटी बनाने, संविधान प्रबोधक का प्रशिक्षण देने तथा मूलनिवासी पत्रिका का प्रचार - प्रसार पर बल दिया गया। 
     चर्चा के उपरांत उपस्थित कर्मचारियों को बामसेफ की सदस्यता प्रदान की गई। नगर निगम क्षेत्र, गया में बामसेफ कमिटी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से मान्यवर अशोक कुमार को अध्यक्ष, महेंद्र यादव जी को महासचिव तथा इंद्रदेव भारती को कोषाध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया। साथ ही 26 जुलाई 2023 को उपकार होटल में आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज जी का जयंती मनाने में सहयोग करने का निर्णय लिया गया।
      धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात बैठक की कार्यवाही स्थगित किया गया। बैठक का सफल संचालन में मान्यवर ईश्वर चौधरी, संतोष कुमार, दीपक कुमार आदि का सक्रीय सहयोग रहा।