बॉटनी विभाग में कराया गया क्वीज कंपीटिशन। वन महोत्सव आज।

बॉटनी विभाग में कराया गया क्वीज कंपीटिशन। वन महोत्सव आज।
रिपोर्ट डीकेपंडित 
गया ।बोधगया के मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग में बुधवार को क्वीज कंपीटिशन आयोजित किया गया। जिसमें स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान के आलावे पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। यह खुली प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें सामान्य ज्ञान से जुड़ी प्रश्नोत्तरी तैयार की गई थी। आई क्यू ए सी के समन्वयक प्रो मुकेश कुमार के मौजूदगी में प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। उन्होंने वनस्पति विज्ञान विभाग के इस पहल की सराहना की और कहा कि सभी विभागों में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित किया जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कुल 20 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों का उत्तर आधे घण्टे में देना था। इस मौके पर विभागाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, सहायक आचार्य डॉ रवि कुमार सिंह, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ खालिद अहमद, डॉ के के मिश्र, राजेश प्रसाद, उमाकांत, इंद्रजीत कुमार मुन्ना, रमेश यादव, दिनेश झा, मंचन रविदास, रंजीत कुमार सहित सभी लोग मौजूद थे।
 इसके आलावे सत्र  2021-23 प्रथम सेमेस्टर एवं सत्र 2018-20 चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा भी आयोजित की गई। गुरुवार को वन महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें विभागीय गार्डेन में छोटे फलदार पौधे लगाए जायेंगे और प्रमंडलीय वन अधिकारी राजीव रंजन का वन एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष व्याख्यान होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो एसपी शाही एवं संरक्षक प्रति कुलपति प्रो ब्रज राज कुमार सिन्हा की उपस्थिति रहेगी।