121 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संगठन पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के तत्वाधान में होटल उपहार में मूलनिवासी प्रतिनिधित्व दिवस 2023 का आयोजन

121 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संगठन पीपुटल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के तत्वाधान में होटल उपहार में मूलनिवासी प्रतिनिधित्व दिवस 2023 का
 आयोजन
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार 
गया। मूलनिवासी आरक्षण के जनक राजर्षी छत्रपति शाहू जी महाराज जी के द्वारा 26 जुलाई 1910 को प्रतिनिधित्व की घोषणा की 121 वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संगठन पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के तत्वाधान में होटल उपहार में मूलनिवासी प्रतिनिधित्व दिवस 2023 का आयोजन किया गया जिसमें पी पी आई डी के साथ-साथ मूलनिवासी संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, मूलनिवासी सभ्यता संघ, मूलनिवासी विद्यार्थी संघ, अर्जक संघ, शोषित समाज दल आदि सामान विचारधारा के सैंकड़ों कार्यकर्तागण शामिल हुए।
     मुख्य अतिथि के रूप में शामिल शोषित समाज दल के प्रदेश उपाध्यक्ष मान्यवर राम भजन मानव द्वारा शासन प्रशासन में मूलनिवासियों के आबादी के अनुरूप प्रतिनिधित्व पर बल दिया गया।
      मुख्य वक्ता के रूप में शामिल पी पी आई डी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर उमेश रजक के अनुसार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी मूलभूत आवश्यकताओ से संबंधित व्यवस्था परिवर्तन के लिए मूलनिवासी सत्ता आवश्यक है। सत्ता परिवर्तन हेतु मूलनिवासी जागरुकता और एकता आवश्यक है। उन्होंने BS4 डोर टू डोर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार हेतु अधिक से अधिक संख्या में PSA कमिटी गठित करने और संविधान प्रबोधक के माध्यम से समाज में संवैधानिक जागरूकता पैदा करने पर बल दिया।
     कार्यक्रम में पीपीआईडी लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार अधिवक्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार, वीरेंद्र अर्जक, बनारसी दास, राजकुमार बौद्ध आदि द्वारा जागरूकता एवम मूलनिवासी एकता पर बल दिया गया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपीआई डी के जिलाध्यक्ष मान्यवर कृष्णा प्रसाद सिंह तथा संचालन राहुल बैठा जी के द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन में जितेंद्र यादव, प्रवीन कुमार, सत्येंद्र दास, रामबालक प्रसाद, कुन्दन केडी आदि का सक्रिय सहयोग रहा।