मोहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था बनाय रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ,वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती,नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर,पुलिस उपाधीक्षक नगर सहित अन्य द

आज दिनांक 28 जुलाई 2023  को मोहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था बनाय रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ,वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती,नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर,पुलिस उपाधीक्षक नगर सहित अन्य दंडाधिकारी एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा आज समाहरणालय, केदारनाथ मार्केट, जीबी रोड,आजाद पार्क,पंचायती अखाड़ा,कर्बला ,बागेश्वरी होते हुए विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पैदल फ्लैग मार्च किया गया।सभी स्थलों पर प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।इसका मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा भावना को बढ़ाना और साथ मे जो असामाजिक तत्व जो गड़बड़ी करने  का प्लान बनाये रखते है उनके विरुद्ध कारवाई की जाएगी।जिलापदधिकारी ने जिला वासियो से अपील की है कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए ,साथ ही शुभकामनाएं दीं।