शेरघाटी प्रखंड परिसर में प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन इकाई का हुआ उद्घाटन, जीविका कार्यालय के सदस्य हुए शामिल

शेरघाटी प्रखंड परिसर में प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन इकाई का हुआ उद्घाटन, जीविका कार्यालय के सदस्य हुए शामिल 

रिपोर्ट:डीकेपंडित गयाबिहार

गया।जिले के शेरघाटी प्रखंड परिसर में प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख, उप प्रमुख और प्रखंड विकास पदाधिकारी के संयुक्त कर कमलों से किया गया। जिसमें विभिन्न पंचायतों के समिति सदस्य, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मी, जीविका कार्यालय के सदस्य सम्मिलित हुए। 
प्लास्टिक प्रबंधन इकाई योजना की लागत राशि 16 लाख रुपए है। इसमें फटका मशीन, बेलिंग मशीन और श्रेडिंग मशीन कुल 3 प्रकार की मशीनें स्थापित की गई हैं। जिनके माध्यम से प्लास्टिक वेस्ट का निस्तारण हो सकेगा। पंचायतों में स्थित वेस्ट प्रोसेसिंग इकाई से प्लास्टिक वेस्ट अलग कर के यहां लाया जायेगा और इसका निस्तारण इन मशीनों के माध्यम से किया जाएगा।यह इकाई शेरघाटी में प्लास्टिक के कचड़ों के निस्तारण में लाभदायक होगी। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी प्रखंड वासियों से प्रखंड को साफ सुथरा बनाए रखने, गीला एवं सूखे कचरे को अलग अलग जमा करने की अपील की ताकि उनका उठाव करने मे आसानी हो।