मोहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम, एस एस पी ने जायजा लेते रहे।

मोहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने  के लिए  डीएम, एस एस पी ने जायजा लेते रहे।
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार 
गया।  मोहर्रम पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती द्वारा आज दोपहर 02 से ही देर रात्रि तक लगातार फील्ड में घूम कर विधि व्यवस्था का जायजा लेते फिरे।
        सर्वप्रथम उन्होंने गुरारू पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया उसके पश्चात कोच, पंचानपुर, बेलागंज, चाकन्द, अफगिल्ला, मानपुर, पंचायती अखाड़ा, कर्बला सहित शहरी क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर चप्पे-चप्पे पर पूरे स्थिति का जायजा लिया।
        उन्होंने बताया कि मुहर्रम पर्व की शांति सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। सही जगह पर्याप्त पुलिस तथा प्रशासन के डिप्लॉयमेंट है, सीसीटीवी ड्रोन वीडियोग्राफर इत्यादि की मुकम्मल व्यवस्था रखी गई है। हर एक स्थिति का वीडियोग्राफी कराई जा रही है। भीड़ पर पूरी नियंत्रण रखने के लिए वॉच टावर भी बनाए गए हैं, पर्याप्त लाइट भी रखी गई है।