अभाविप गया करेगा 25 हजार सदस्यता।*

*अभाविप गया करेगा 25 हजार सदस्यता।* 
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
 गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गया के द्वारा सदस्यता अभियान 2023 को लेकर गया कॉलेज के मैनेजमेंट विभाग में एक दिवसीय जिला बैठक का आयोजन किया गया। 
      इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु , बिहार प्रांत सदस्यता सह प्रमुख प्रिया सिंह , मगध विश्वविद्यालय सदस्यता प्रमुख प्रवीण यादव, जिला सदस्यता प्रमुख धीरज केसरी , गया महानगर सदस्यता प्रमुख आरव सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती सहित विवेकानंद जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया।
         वहीं अभाविप कार्यकर्ता नंदिनी द्वारा मंच का संचालन किया गया।

           मौके पर गया जिला सदस्यता प्रमुख धीरज के सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद को विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन का गौरव प्राप्त है , परिषद द्वारा हर वर्ष सदस्यता अभियान चलाया जाता है. इसी कड़ी में इस वर्ष भी 9 अगस्त से 29 अगस्त तक पूरे जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान 3 चरणों में होगा, जिसमें प्रथम चरण में प्लस टू के विद्यार्थियों को सदस्यता दिलाई जाएगी, दूसरे चरण में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को सदस्यता दिलाई जाएगी वहीं तीसरे चरण में महाविद्यालय कैंपस , विश्वविद्यालय कैंपस , कोचिंग, हॉस्टल एवं लॉज में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
             वहीं प्रदेश सदस्यता अभियान सह- प्रमुख प्रिया सिंह ने बताया कि परिषद् के सदस्य बनकर विद्यार्थी जहां शैक्षणिक परिसरों में व्याप्त विभिन्न समस्याओं, भ्रष्टाचार, अनाचार आदि के विरुद्ध छात्र-शक्ति के स्वर को अभिव्यक्ति प्रदान कर सकते हैं, वहीं समाज में ऊंच-नीच, अस्पृश्यता, अमीरी-गरीबी जैसे भावों को मिटाकर एक समरस समाज के निर्माण में सहभागी भी बन सकते हैं। 
       गया महानगर सदस्यता प्रमुख आरव सिंह ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य छात्र और शिक्षकों के हित में काम करना तथा वर्ष भर अनेकों गतिविधियों के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को बढ़ावा देना, भारत भूमि के सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन और प्रचार-प्रसार करना, राष्ट्रीय नायकों के प्रति आदर भाव को बनाए रखना, संविधान की गरिमा के अनुरूप कार्य करना आदि है। इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री सूरज सिंह,जिला संयोजक राजीव रंजन कुमार,बोधगया नगर मंत्री अभिषेक आर्य, मानपुर नगर मंत्री रंजीत कुमार, कॉलेज अध्यक्ष विनायक कुमार,अनुग्रह काॅलेज उपाध्यक्ष विपिन साव, मंत्री शिवम कुमार,जगजीवन कॉलेज कार्यकारणी सदस्य रितिक रौशन,कौशिकी कुमारी आदी मौजूद थे।