हर्षोल्लास एवं उमंग के वातावरण के साथ स्वतंत्रता दिवस का किया जाएगा आयोजन

हर्षोल्लास एवं उमंग के वातावरण के साथ स्वतंत्रता दिवस का किया जाएगा आयोजन
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
           गया।आगामी स्वतंत्रता दिवस, 2023 को हर्षोल्लास, उमंग एवं देश प्रेम के वातावरण में हर वर्ष मनाया जाता है। 
             बैठक में बताया गया कि सुबह 9:05 में गांधी मैदान स्टेडियम में, 09:40 बजे में गांधी मंडप में, 9:50 बजे प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, 10:15 बजे समाहरणालय, 10:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, 11:00 बजे पुलिस लाइन में झंडोत्तोलन किया जाता है।
             इस अवसर पर ज़िला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम में नगर आयुक्त गया नगर निगम को निर्देश दिया गया है कि गांधी मैदान गांधी मंडप समाहरणालय इत्यादि स्थानों पर पूरी साफ सफाई की व्यवस्था रखेंगे। गांधी मैदान स्टेडियम में जलजमाव की स्थिति में आ रहे इसके लिए आरक्षण सभी व्यवस्थाएं करवाना सुनिश्चित रखेंगे।
             गांधी मैदान स्टेडियम में बने मंच की रंगाई पुताई एवं मरामति कार्य अभी से ही पूर्ण कर ले। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पीएचडी को निर्देश दिया कि आम जनों के पीने के लिए वाटर टैंकर उपलब्ध रखना सुनिश्चित करेंगे।
             उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी तथा नगर निगम को निर्देश दिया कि उक्त तिथि के दिन सभी मांस मछली की दुकानें बंद रहे इस पर पूरी कठोरता से अनुपालन कराएं।
             स्वतंत्र दिवस के अवसर पर इस वर्ष फैंसी क्रिकेट मैच के साथ-साथ वॉलीबॉल खेल का भी आयोजन रहेगा, जिसके नोडल पदाधिकारी जिला खेल पदाधिकारी हैं।
             उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सरकारी विद्यालयों में निबंधन प्रतियोगिता करावे।
             जिले के प्रभारी मंत्री सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा 1-1 महादलित टोला नामित है जिन्हें वहां स्वयं उपस्थित कोकर झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल होना रहेगा।
             बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, नोडल पदाधिकारी सामान्य शाखा सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।