सफाईकर्मी समाज का दर्पण हैं, इनकी भूमिका सराहनीय है:निशा*

*सफाईकर्मी समाज का दर्पण हैं, इनकी भूमिका सराहनीय है:निशा*
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
गया। समाज का हर व्यक्ति की अपनी एक अलग पहचान होती है। समाज में जो इंसान सफाई को प्राथमिकता दे वो सर्व प्रिय होता है। मगर समाज में उनका सम्मान भी उसी तरीके से किया जाना चाहिए। ऐसा ही हर किसी का बराबर का ख्याल रखने वाली संस्था इनरव्हील क्लब ऑफ गया द्वारा बरसात के दिनों में सुरक्षित व संरक्षित रहने के लिए गया महानगर के सफाई कर्मचारियों
  के बीच छाता और स्लीपर वितरित किया। इस मौके सफाई कर्मी के बारे में बताया गया कि सफाई कर्मी हमारे समाज के अभिन्न अंग है यह हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं यह सफाई कर्मी हमारे आसपास की गंदगी और कचरा इकट्ठा करके सही जगह पर पहुंचाते हैं सफाई कर्मी भाई बहनों से ही हमारा शहर साफ सुथरा रह पाता है इसकी जानकारी क्लब की अध्यक्षा निशा ने दी।
 क्लब की संपादक कंचन कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्लब की बहुत सारी महिलाओं ने भाग लिया और इस कार्यक्रम को सफल बनाया।