भारतीय स्टेट बैंक में हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन

भारतीय स्टेट बैंक में हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
गया।भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसरण में गया स्थित सभी सरकारी कार्यालयों/बैंकों/उपक्रमों में राजभाषा हिंदी के प्रति सकारात्मक माहौल सृजित करने के उदेश्य से भारतीय स्टेट बैंक द्वारा केदारनाथ मार्केट स्थित प्रशासनिक कार्यालय के सभागार में हिंदी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।  उक्त हिंदी काव्य गोष्ठी में एसबीआई के स्टाफ सदस्यों सहित गया स्थित सभी केंद्र  सरकार के  कार्यालयों ने सहभागिता किया। सदस्य कार्यालयों के रुप में सभी सरकारी बैंकों यथा पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक आदि तथा  भारत सरकार के संस्थानों/कार्यालयों/उपक्रमों यथा भारतीय प्रबंध संस्थान बोध गया, केंद्रीय विद्यालय, एयरपोर्ट ऑथोरिटी, भारतीय खाद्य निगम आदि के राजभाषा अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता किया। काव्य गोष्ठी में कुल 22 सदस्यों ने कविता पाठ किया। साहित्य की विविध विधाओं के काव्य पाठ से माहौल को साहित्यिक एवं सांस्कृतिक बनाया। काव्य पाठ को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के उदेश्य से भारतीय प्रबंध संस्थान, एयरपोर्ट ऑथोरिटी, पीएनबी, केनरा बैंक के राजभाषा अधिकारियों के समूह को  संयुक्त रुप से निर्णायक बनाया गया था। काव्य गोष्ठी के अंत में प्रथम पुरस्कार विजेता के रुप में केंद्रीय विद्यालय नं-1 के संस्कृत अध्यापक श्री भरत शर्मा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं द्वितीय पुरस्कार एसबीआई गांधी मैदान शाखा की मनीषा तिवारी तृतीय पुरस्कार पीएनबी के प्रशांत कुमार एवं प्रोत्साहन पुरस्कार केनरा बैंक के श्री राहुल राज को प्रदान किया गया। यह उल्ल्खनीय है कि इन सभी प्रतिभागियों की कविताएं स्वरचित थे।
काव्य गोष्ठी के अंत में भारतीय स्टेट बैंक की सहायक महाप्रबंधक श्रीमती कुमारी विनीता ने विजेता सदस्यों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक श्रीमती कुमारी  विनीता ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उनके प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन  एसबीआई के मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) श्री विनय कुमार सिंह ने किया।