जल जीवन हरियाली के तहत पत्रकारों को किया गया सम्मानित।

*जल जीवन हरियाली के तहत पत्रकारों को किया गया सम्मानित।*

रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
गया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत  (बिहार)के गया जिला अध्यक्ष एवं बोधगया प्रखंड अध्यक्ष के संयुक्त तत्वाधान में जल जीवन हरियाली के तहत बोधगया एसके पैलेस के निकट राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधारोपण अभियान चलाया। जिसके तहत अशोक, सागवान और सजावट वाले दर्जनों पौधे लगाए गए। बारिश के बावजूद मौके पर संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न चैनलों और अखबारों के प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम के तहत एक एक पौधे लगाकर प्रकृति की ओर एक कदम और बढ़ने का संकल्प लिया। तत्पश्चात इस कार्यक्रम के सहयोग करता डॉ
सत्येन्द्र कुमार द्वारा पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
समाजसेवी एवं रियल एस्टेट कारोबारी डॉ सत्येन्द्र कुमार ने कहा कि अब पेड़ पौधे ही हमारा और हमारी अगली पीढ़ी का भविष्य तय करेंगे। वहीं गया सैन्य अस्पताल के  चिकित्सा पदाधिकारी कर्नल डॉ डीएन सिंह ने कहा कि बीती गर्मी के भीषण दंश को झेलने के बाद हम सभी को आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है। यदि अब भी हम प्रकृति, पेड़ पौधे और हरियाली के प्रति उदासीन रहे तो यह संपूर्ण मानव जीवन के लिए निकट भविष्य में आने वाले एक गंभीर खतरे का सीधा संकेत है। सेवानिवृत्त कृषि पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि एक व्यक्ति अपने जीवन काल में कम से कम दस पौधे लगाएं और उनका संरक्षण भी करें ऐसा कहने का नहीं बल्कि करने का समय आ गया है। वहीं राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के बिहार प्रदेश अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत पत्रकारों के हित में आवाज उठाने वाली एक सशक्त संगठन है। पत्रकारों के सशक्तिकरण के साथ साथ समाजसेवा और प्रकृति संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता भी संघ की मूल परिकल्पना है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बिहार के समस्त जिला अध्यक्षों से कहा है कि वो संगठन में पत्रकारों के अलावा समाजसेवियों ,डॉक्टर, अधिवक्ताओं,व अन्य सहयोग कर्ताओं को अपने संगठन में जोड़ने की जरूरत है। इस अवसर पर गया जिलाध्यक्ष सुदामा प्रसाद, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश पंडित, जिला कोषाध्यक्ष राजू रंजन, जिला सचिव मोहम्मद अमजद, बोधगया प्रखंड अध्यक्ष सविन्द्र कुमार सिंह, रोहतास जिला अध्यक्ष सतीश कुमार, संयुक्त मंत्री विरेंद्र कुमार, गया लीगल एडवाइजर राजीव कुमार शाह, बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता पंकज सिन्हा, बिहार प्रदेश संयोजक मदन मोहन मिश्रा, बिहार प्रदेश पर्यवेक्षक क्रांति पाठक वार्ड संख्या 9 के पार्षद प्रतिनिधि मंटू कुमार, मगध यूनिवर्सिटी के छात्र सह राजद अध्यक्ष एवं सचिव गुलशन कुमार, टनकुप्पा प्रखंड के भाजपाअध्यक्ष गजेन्द्र प्रताप सिंह समाजसेवी अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।