गृह विज्ञान विभाग में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी। मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अग्रेस

गृह विज्ञान विभाग में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी।
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
बिहार के मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अग्रेसन महिला ऑटोनोमस पी जी कॉलेज बनारस की प्रो अनीता सिंह ने कही कि मिलेट्स हमारे देश की प्राचीन अन्न है। 16 प्रकार के मोटे अन्न का उत्पादन होता है। जिसमें पांच मिलेट्स ज्वारा, बाजरा, रागी, बारली और जौ सभी पौष्टिक तत्व से भरपूर है इन्हें हम आधुनिकता और पश्चिमी सभ्यता के कारण छोड़ दिया।इनके सेवन के तरीकों में बदलाव आता गया जिसके कारण सौगात के रूप में हमें कई बीमारियों ने गिरफ्त में ले लिया। केवल चावल और गेहूं दो मुख्य अन्न को हमने अपना आहार का मुख्य अंग बना लिया। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज के उत्पादन में कम पानी और उत्पादन लागत भी कम आता है इसकी उत्पादन में यूरिया और केमिकल का उपयोग नहीं होता जिसे पर्यावरण का भी संरक्षण होता है। विभिन्न मिलेट्स के गुणों और उपयोग पर विस्तार से चर्चा की।
कुलपति प्रो शशि प्रताप शाही ने कहा कि मिलेट्स का अर्थ श्री अन्न याने भगवान का प्रसाद है। इसी अन्न को ग्रह कर हमारे देश के ऋषि-मुनियों ने भारतीय संस्कृति को विश्व में श्रेष्ठ स्थान दिलाया। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि हमारे युवा पश्चिमी देशों के आहार पिज्जा, बर्गर और चाउमीन को अपना रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या हम मोटे अनाज खा कर विकास की नई इबारत नहीं लिख सकेंगे ? मोटे अनाज के महत्व को पी एम मोदी ने विश्व पटल रखा और विश्व के 73 देशों ने स्वीकार किया। कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि हम ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का जैसे मोटे अनाज को अपने आहार का हिस्सा बनाएं।
प्रति कुलपति प्रो बी आर के सिंह एवं बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक ई अवधेश कुमार, प्रो सुशील कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। विभाग की छात्राओं ने मिलेट्स से मनमोहक रंगोली बनाकर सबका ध्यान आकृष्ट किया। कुलपति एवं आगत अतिथियों को भारतीय संस्कृति के अनुसार धोती, बौद्ध परंपरा के खादा एवं तुलसी का पौधा भेंट किया। स्वागत संगीत के मधुर धुन पर आरती कर छात्राओं ने अतिथियों को मंच पर पहुंचाया। विभागाध्यक्ष प्रो किशोर कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए गृह विज्ञान विभाग के लिए पद सृजन की बात कही। कुलपति प्रो शाही ने इसे पूरा करने का आश्वासन दिया। आयोजन सचिव डॉ दीप शिखा ने मंच संचालन किया। इस मौके पर प्रो रवि शंकर जमुआर, प्रो वीरेंद्र कुमार, डॉ भारत भूषण, नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ प्रमोद चौधरी, दिलीप कुमार केशरी, डॉ सुषमा कुमारी, विभाग के शोधार्थी व छात्रा, कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।