सामाजिक न्याय के पुरोधा बिंदेश्वर प्रसाद मंडल ने भारत के 60 करोड़ लोगो की तकदीर बदलने का काम किया*

*सामाजिक न्याय के पुरोधा बिंदेश्वर प्रसाद मंडल ने भारत के 60 करोड़ लोगो की तकदीर बदलने का काम किया*
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार

       गया।  स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वर प्रसाद मंडल की 105 वीं जयंती गया के स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कांग्रेस पार्टी एवम् युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में मनाई गई।
         सर्वप्रथम विंदेश्वर प्रसाद मंडल के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला गया।
     कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुमार तथा संचालन मो मुजम्मिल ने किया।
            जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के रूप में बिहार के मुख्यमंत्री तथा इनके अध्यक्षता में  रचित  सामाजिक न्याय , मंडल कमीशन के लोकप्रिय नाम आज भी देश की जनमानस के दिलो दिमाग में है, तथा इन्होंने देश के 60 प्रतिशत से ज्यादा लोगो की तकदीर बदलने का काम किया जिसे इतिहास हमेशा याद करेगी।
         कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस ओ बी सी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसेवक कुशवाहा ने कहा की बिहार में कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले ओ बी सी वर्ग से आने वाले बी पी मंडल, दरोगा प्रसाद राय को मुख्यमंत्री बनाए हुए है, तथा आज भी कांग्रेस शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्री में तीन राज्य के मुख्यमंत्री ओ बी सी समाज से है।
          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंटक के श्रवण पासवान ने कहा की कांग्रेस पार्टी आजादी से लेकर आज तक सभी जाति, धर्म, संप्रदाय,समुदाय को लेकर चली है, जिसके उदाहरण भोला पासवान शास्त्री जैसे जमीनी नेता, कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया है। 
       जयंती कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार,मो समद, खालिद अमीन, मो अहमद रजा खान, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, आदि ने बी पी मंडल को सामाजिक न्याय का मसीहा बताया।