महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया के अंदर गोलियों की आवाज सुनाई दी।जवान अपनी गोली से मौत।

महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया के अंदर गोलियों की आवाज सुनाई  दी जवान अपनी गोली मौत।
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
गया। अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञान भूमि बोधगया में  समय लगभग 1:40 पर महाबोधि मंदिर परिसर बोधगया के अंदर गोलियों की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर महाबोधि मंदिर के अंदर तैनात पुलिस बल तुरंत अलर्ट हो गए और जिला पुलिस बल तथा विशेष सशत्र बल के वरीय पदाधिकारियो को इसकी सूचना दी गई। 
       सूचना प्राप्त होते ही जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक गया, नगर पुलिस अधीक्षक, गया अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक बोधगया  सहित ज़िला प्रशासन के वरीय अधिकारी, जिला पुलिस बल के अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गए। 
       घटनास्थल पर हवलदार अमरजीत कुमार यादव बिहार स्वाभिमान बटालियन का शव पाया गया। शव के पास ही उनका सरकारी हथियार कारबाइन मौजूद पाया गया। घटनास्थल के अवलोकन से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है की हवलदार अमरजीत कुमार यादव के सरकारी कार्बाइन से किसी कारण दुर्घटनावश गोली चल गई है और अपने हथियार से ही उन्हें गोली लग गई है जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई है। घटनास्थल को तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान हेतु विधिवत सुरक्षित कर दिया गया है। फॉरेंसिक टीम एवं अन्य अनुसंधान इकाइयों को तुरंत घटनास्थल पर बुलाया जा रहा है। घटना वाले क्षेत्र को घेराव किया गया है।
       ज़िला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर ही कैंप कर गहन अनुसंधान कर रहे हैं।  महाबोधि मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश सुचारू है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही है। वर्तमान में स्थिति सामान्य है। घटना के कारणों के संबंध में गहन अनुसंधान किया जा रहा है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है।लेकिन  महाबोधि मंदिर में पत्रकारों को रोक है प्रवेश नहीं हैऔर  बंचित रखा गया था