चन्द्रयान-3 की सफलता देश के लिए गौरवशाली क्षण: अभाविप।*


*चन्द्रयान-3 की सफलता देश के लिए गौरवशाली क्षण: अभाविप।*
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, चन्द्रयान-3 अभियान की सफलता पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करती है। चन्द्रयान-3 की सफलता से देश की वैज्ञानिक प्रगति में एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है, भारत की यह वैज्ञानिक प्रगति सम्पूर्ण विश्व के लिए शुभ तथा शोध आदि क्षेत्र में पथ प्रशस्त करने वाली होगी।

चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख प्रो• गोपाल सिंह जी सेंगर, महानगर अध्यक्ष प्रो• प्रियंका तिवारी,विभाग प्रमुख प्रो• अविनाश कुमार एवं अभाविप गयाजी के सभी कार्यकर्ताओं की शुभेच्छाओं को प्रेषित करते हुए चन्द्रयान-3 अभियान से जुड़ी वैज्ञानिक टीम व सहायकों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा देश की उत्तरोत्तर वैज्ञानिक प्रगति की कामना की।

वही गया महानगर मंत्री मैक्स अवस्थी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता हम सभी देशवासियों को गौरवान्वित करने वाला छन है आज पूरा देश वैज्ञानिकों को धन्यवाद अर्पित करती है। भारत अब विश्व के पटल पर एक अपनी अलग पहचान बना रही है, आज पूरे देशवासी खुशी में झूम रहे है आने वाले भविष्य के लिए यह शुभ संकेत है। आज पूरा विश्व भारत की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है यह क्षण हम सभी देशवासियों के लिए सुखद अनुभूति लेकर के आया है आने वाले वक्त में हम सभी को आशा है कि हमारे देश के वैज्ञानिक इससे भी बड़ी सफलता को प्राप्त कर अपने देश को विश्व गुरु बनायेंगे। 

अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ जी,प्रदेश सह मंत्री सूरज सिंह,विभाग संयोजक प्रवीण यादव,जिला संयोजक राजीव रंजन कुमार,प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रिया सिंह,सुबोध पाठक,अजित कुमार,धिरज केशरी,अनिरुद्ध सेन,सत्यम कुशवाह,मंतोष सुमन,राकेश कुमार,नगर मंत्री रंजीत कुमार,अभिषेक आर्य आदि ने सभी को शुभकामनाए दी।