भारतीय संविधान का सम्मान, सुरक्षा एवम संवर्धन (BS4) के उद्देश्य से क्लस्टर कोऑर्डिनेटर का आयोजन

भारतीय संविधान का सम्मान, सुरक्षा एवम संवर्धन (BS4) के उद्देश्य से क्लस्टर कोऑर्डिनेटर का आयोजन
 रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
, गया।.भारतीय संविधान का सम्मान, सुरक्षा एवम संवर्धन (BS4) के उद्देश्य से क्लस्टर कोऑर्डिनेटर, गया- गया- औरंगाबाद के तत्वावधान में क्लस्टर अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें गया एवम औरंगाबाद के लगभग 300 संविधान प्रबोधक सहित अनेक बुद्धिजीवी एवम समाजसेवीगण  शामिल हुए। 
       बैनर, झंडा, स्लोगन आदि के साथ हमारी शान भारत का संविधान, आर्टिकल १ का क्या पहचान इंडिया भारत देश का नाम आदि नारा लगाते हुए धर्मसभा भवन से अंबेडकर पार्क तक संविधान जन चेतना रैली निकालकर संविधान निर्माता बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ध्वजारोहण कर भारतीय संविधान का शत - प्रतिशत पालन की प्रतिज्ञा की गई। 
    बामसेफ के प्रदेश अध्यक्ष मू आलोक कुमार की अध्यक्षता एवम बामसेफ के जिलाध्यक्ष मू अजय विद्यार्थी द्वारा संचालित प्रथम सत्र का उद्घाटन करते हुए नेहरू युवा केंद्र के सेवानिवृत क्षेत्रीय निदेशक मूलनिवासी नंदकुमार सिंह के द्वारा लोकतांत्रिक व्यवस्था में ब्राह्मणवादी तानाशाही के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी जनांदोलन - समय की मांग विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में साउथ विहार केंद्रीय विश्व विद्यालय के व्याख्याता डॉक्टर कर्मानंद आर्य, विशिष्ट अतिथि के रूप में जगजीवन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मू बालकृष्ण प्रसाद, अरुण कुमार अधिवक्ता, रामसेवक बौद्ध, परशुराम मांझी, रघुवीर प्रजापति आदि के द्वारा भारतीय नागरिकों में समता, स्वतंत्रता, न्याय, बंधुत्व, करुणा, मैत्री आदि गुणों का विकास के लिए संवैधानिक जागरूकता पर बल दिया गया।
       MKKM के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार की अध्यक्षता एवम कोषाध्यक्ष मू महेंद्र प्रसाद सिन्हा द्वारा संचालित प्रतिनिधियों का खुला सत्र में मूलनिवासी संघ के प्रदेश प्रशिक्षण सचिव मू आदित्य प्रधान, संविधान प्रबोधक संदीप कुमार, उपेंद्र कुमार, डॉक्टर सुधीर कुमार, पूर्णकालिक प्रचारक राजेश पासवान, शिव नारायण यादव आदि के द्वारा भारत का संविधान और लोकतंत्र के लाभार्थियों का कर्तव्य उद्घोष विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि मौलिक अधिकारों की प्राप्ति के लिए संविधान के प्रति सजग रहने पर बल दिया गया।
   कार्यक्रम का सफल संचालन में मू मुकेश रंजन, सुधीर कुमार, राजकिशोर सिंह, ललन पासवान, विनय पासवान, श्रीकांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, तरुण तारा, पप्पु कुमार, उज्ज्वल नारायण, कुंदन केडी आदि कार्यकर्तागण का सक्रीय योगदान रहा। बामसेफ का प्रदेश महासचिव मू सुरेश कुमार द्वारा आगत अतिथियों एवम प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।