नाबालिग लड़कियों से जबरन कराते थे देह व्यापार, छापेमारी के दौरान दो लड़कियां बरामद व दो महिला गिरफ्तार

नाबालिग लड़कियों से जबरन कराते थे देह व्यापार, छापेमारी के दौरान दो लड़कियां बरामद व दो महिला गिरफ्तार
रिपोर्टः  डीकेपंडित गयाबिहार
गया। कोतवाली थाना अंतर्गत रेड लाइट एरिया में बिहार और अन्य राज्यों से नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार कराने के उद्देश्य से ट्रैफिकिंग कर लाया गया है। उनका शोषण किया जा रहा है।सूचना के बाद पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दो लड़कियों को बरामद किया है। वहीं देह व्यापार कराने वाली के रूप में दो महिलाओं की गिरफ्तारी की गई है।जानकारी के अनुसार एक एनजीओ ने पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गया को सूचना दी गई थी। इस तरह की सूचना के बाद गया एसएसपी आशीष भारती के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। जिसमें मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, एनजीओ के विधि सलाहकार, कोतवाली थाना एवं महिला पुलिस पदाधिकारी को शामिल किया गया।उक्त टीम के द्वारा सराय रोड में संदिग्ध स्थान पर छापेमारी की गई।पुलिस की छापेमारी को देख  महिलायें भागने लगी। वहीं पुलिस की छापेमारी को देख कुछ महिलाएं भागने लगी। पुलिस ने एक घर में प्रवेश कर महिला सशस्त्र बल की मदद से उन्हे पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों लड़कियों ने बताया गया कि यहां की रहने वाली दो महिलाओं के द्वारा उन लोगों से देह व्यापार कराया जा रहा था।