गया के रीता रानी प्रसाद को मिला 'बिहार गौरव अवार्ड', नवीन बिहारी प्रसाद 'महात्मा बुद्ध अवार्ड' से हुए सम्मानित*

*गया के रीता रानी प्रसाद को मिला 'बिहार गौरव अवार्ड', नवीन बिहारी प्रसाद 'महात्मा बुद्ध अवार्ड' से हुए सम्मानित*
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
गया। खेल दिवस के अवसर पर पटना के सोन भवन में 23वें बिहार अवार्ड सेरेमनी,2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव रहें। उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ ने किया। कार्यक्रम में एक्स स्टेट कमिश्नर डॉ० शिवाजी कुमार एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम में बिहार के कई लोगों को सम्मानित किया गया जिसमें कई आईएएस अधिकारी,राजनीतिज्ञ, समाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। गया के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री इंद्रवीर कुमार को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया 
वहीं गया टिल्हा मोहल्ले के निवासी रीता रानी प्रसाद को दिव्यांग जनों में खेल भावना जागृत करने एवं अन्य क्षेत्रों में उन्हें सहयोग करने के लिए 'बिहार गौरव अवार्ड' प्राइड ऑफ बिहार से सम्मानित किया गया।ये पुरस्कार दो लोगों को मिला जिसमे एक गया की ताज कही जाने वाली रीता रानी प्रसाद हैं। रीता रानी एक दिव्यांग शिक्षिका होने के बावजूद दिव्यांग जनों की सेवा में लगभग 20 वर्षों से लगी हुई है। इन्हें पहले भी तीन बार ऐसे ही अवार्ड से नवाजा जा चुका है,ये इनका चौथा अवार्ड है। ये धनावां मध्य विद्यालय में कार्यरत हैं। विद्यालय के समय के बाद इन्होंने खुद को समाज सेवा के लिए समर्पित कर दिया है।
वहीं टिल्हा मोहल्ले की ही निवासी श्री नवीन बिहारी प्रसाद उर्फ झुन्ना जी को दिव्यांग जनों एवं अन्य समाज सेवा कार्य के लिए 'महात्मा बुद्ध अवार्ड से सम्मानित किया गया।लगभग 5 वर्षों से वो भी दिव्यांग जनों की सहायता एवं अन्य सामाजिक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और कई संगठनों से जुड़कर सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।सभी को इस दौरान अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र, मेमोरेंडम दिया गया एवं उपस्थित सभी लोगों के द्वारा इनके कार्यों को सराहा गया।श्री बिहारी बिनय गैस एजेंसी के कर्मचारी हैं। बावजूद इसके इन्हें जो समय मिलता है उसमें ये सेवा कार्य मे लगे रहते हैं। इस अवार्ड के बाद अ. भा. का. म. के जिलाध्यक्ष व पूर्व डिप्टी मेयर डॉ० अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, युवा जिलाध्यक्ष  अ. भा. का. म. बिष्णु सिन्हा एवं कई अन्य प्रबुद्धजनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।