एल पी जी सिलेंडर की कीमत में 200₹ की कमी मतदाताओं को लुभाने की राजनीतिक स्टंटःकांग्रेस*

*एल पी जी सिलेंडर की कीमत में 200₹ की कमी  मतदाताओं को लुभाने की राजनीतिक स्टंटःकांग्रेस*
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
       गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर भारतीय युवा कांग्रेस गया जिला के तत्वाधान में स्थानीय सिंह कॉम्प्लेक्स शाहिद रोड गया के  हर्बल सभागार में संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर मोदी सरकार में कमरतोड़ मंहगाई से त्रस्त महान जनता को एल पी जी सिलेंडर के दाम में 200₹ की कमी कर मतदाताओं को लुभाने और पांच चुनाव वाले राज्यो और उसके बाद लोकसभा चुनावो में बढ़त हासिल करने के लिए एक और राजनीतिक स्टंट है, जिसे देशवासी अच्छी तरह समझ रहें है।
         संवाददाता सम्मेलन में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह मगध प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव सह  प्रभारी गया लोकसभा, जिला उपाध्यक्ष  मो शमीम, मो मुजम्मिल, कुणाल कांत यादव, एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, मिथिलेश सिंह, विनोद कुमार सिन्हा,  रंजीत कुमार सिंह, शिव कुमार चौरसिया, अभिषेक श्रीवास्तव,  आदि ने कहा की मोदी सरकार अभी तक के अपने नौ वर्षो के कार्यकाल में घरेलू गैस की कीमत तिगुनी कर देश के लगभग 32  करोड़ लोगो की जेब से आठ लाख तीस हजार करोड़ रुपया लूटने का काम किया।
   नेताओ ने कहा की जब कांग्रेस शासित राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, में राज्य सरकार ने अपने स्तर से घरेलू गैस की कीमत 500₹ प्रति सिलिंडर कीमत करने तथा आई एन डी आई ए गठबंधन की चट्टानी एकता से घबराई भाजपा सरकार में महंगाई रूपी ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन वाली कहावत चरितार्थ करेगी। आज डेढ़ वर्षो से  कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहले से 31% कमी होने के बाद भी सरकार डीजल, पेट्रोल के।मूल्य में कोई कमी नही किया।
      नेताओ ने कहा की देश  महान जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला  से त्राहि, त्राहि कर रहे है, तो दूसरी ओर मोदी सरकार सभी संवैधानिक संस्थानों  से छेड़, छाड़ , अकारण विरोधियों को सी बी आई, ई डी से परेशान करना, झूठे मुकदमों में फसाने , इतिहास बनाने के बजाय दिन रात मिटाने,में व्यस्त है।
         नेताओ ने कहा की कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे,  बिहार प्रदेश कांग्रेस के जुझारू, लोकप्रिय अध्यक्ष,भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष वी भी श्रीनिवास,  कांग्रेस अध्यक्ष  दिशानिर्देशन में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह जी निर्देशानुसार सभी, जिला, प्रखंड, पंचायत, गांव, बूथ स्तर पर अभियान चला कर इस राजनीतिक स्टंट को उजागर करते हुए घर, घर, जन जन में सचाई को फैलाऊंगा।