प्रो० रंजीत कुमार वर्मा को अभाकाम ने किया सम्मानित*

*प्रो० रंजीत कुमार वर्मा को अभाकाम ने किया सम्मानित*
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
गया: इंडियन साइंस कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रो० रंजीत कुमार वर्मा के भारतीय रसायनज्ञ परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने प्रसन्नता व्यक्त की है। महासभा के बिहार प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह गया जिलाध्यक्ष अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास दफ़्तुआर सहित कई लोगों ने फोन पर बधाई दी है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आपके इस महान उपलब्धि पर हम उत्साहित हैं और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। श्री दफ़्तुआर ने कहा कि आपके इस उपलब्धि से गया ही नहीं बल्कि पूरे बिहार और झारखंड के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि इससे पहले कभी यहां से इस पद के लिए कोई नहीं चुने गए हैं। युवा जिलाध्यक्ष बिष्णु सिन्हा ने कहा कि यही कम बात नहीं कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर एवं असाधारण व्यक्तित्व होने के बावजूद हमें आपका प्यार,आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिल पा रहा है। वहीं महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रो० वर्मा के गया कॉलेज-ए पी कॉलोनी मोड़ स्थित आवास पर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं कलम देकर सम्मानित किया और बधाई दी। इस प्रतिनिधिमंडल  में जिला उपाध्यक्ष विभूति भूषण उर्फ दिलीप कुमार सिन्हा, जिला महामंत्री बिपिन कुमार,जिला कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव सिन्हा, युवा जिलाध्यक्ष बिष्णु कुमार सिन्हा, युवा जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव, वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, झुन्नू सिन्हा आदि शामिल रहे।