कृष्ण जन्माष्टमी के देश एवं बिहार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं*

*कृष्ण जन्माष्टमी के देश एवं बिहार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं*
रिपोर्टः डीकेपंडित गयाबिहार
*गया। बोधगया में प्राचीन जगन्नाथ मंदिर, गया विष्णु मंदिर में  भाजपा के वरीय नेता एवं पूर्व कृषि मंत्री बिहार सरकार डॉ प्रेम कुमार ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी/गोकुलाष्टमी/जन्माष्टमी तीनों नाम से जाना जाने वाला पर भगवान कृष्ण का जन्म प्रतिवर्ष मनाया जाता है। यह सनातन धर्म के मानने वालों का प्रसिद्ध त्योहार में से एक त्यौहार है।* भगवान विष्णु जी के 10 अवतारों में से आठवें अवतार और कुल 24 अवतारों में से 22 वें अवतार के रूप में भगवान कृष्ण का जन्म भादो मास के कृष्ण पक्ष के अष्टमी को कारागृह में आज के ही दिन हुआ था।*
*कृष्ण, देवकी और वासुदेव के पुत्र थे। लालन पालन माता यशोदा और नंद बाबा के घर हुआ। इसीलिए भगवान कृष्ण चंद्रवंशी कुल में जन्म लेकर यदुवंशी कुल में पले बढ़े। दोनों कुलों का प्रतिनिधित्व किया।*
*बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए कृष्ण जी का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। भगवान कृष्ण जन्म के बाद से ही दुष्टों का नाश और धर्म के राज्य की स्थापना में लग गए थे। बचपन से लेकर के जब तक जीवित रहे उनका जीवन संघर्ष में और धर्म के लिए समर्पित रहा। उन्होंने धर्म का सदा साथ दिया।*
*मामा कंस,पूतना राक्षसी ,कालिया नाग सहित कितने राक्षसों का नाश उन्होंने बचपन में ही किया। इंद्र के प्रकोप से गोकुल को बचाने के लिए उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। गायों से उन्हें इतना प्रेम था की वह ग्वाला भी बन गए। अपने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का वध उन्होंने किया था।*
*आज हमें उनके बताए आदर्शो पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। आज के समाज के लिए बहुत जरूरी है। आज जन्माष्टमी पर्व पूरे देश सहित विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आप सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। आपके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि आए यही कामना है। प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के  उपाध्यक्षा उषा डलमिया पूर्व सदस्य डॉ.विनय गोपाल, सचिव राय मदन किशो,अरविंद सिंह एवं तमाम बच्चा बचियाँ प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के सदस्य गण पुजारी मधु मिश्रा शंकर पांडेय  विनोद एवं श्रद्धालुओ भी भाल लिये।